CrimeIndiaTrending

जन्मदिन की पार्टी में दरिंदगी, म्यूजिक के शोर में एक लड़की पर टूट पड़े 5-6 लड़के; रातभर किया गंदा काम…

जन्मदिन की पार्टी में दरिंदगी, म्यूजिक के शोर में एक लड़की पर टूट पड़े 5-6 लड़के; रातभर किया गंदा काम…

Crime News: स्पेन में 12 साल की लड़की के साथ उसके ही क्लास के पांच लड़कों ने जन्मदिन की पार्टी में सामूहिक दुष्कर्म किया, लेकिन उन्हें सिर्फ़ एक हफ़्ते के लिए सस्पेंड किया गया क्योंकि वो आपराधिक आरोप झेलने के लिए बहुत छोटे हैं. इस फैसले की काफी आलोचना भी हो रही है. कहा जा रहा है कि स्पेन के बर्गोस में स्कूल के बाहर एक पब्लिक जगह पर जन्मदिन की पार्टी के दौरान पांच या छह लड़कों ने लड़की के साथ मारपीट और दुष्कर्म किया. शुरुआत में संस्थान ने शामिल छात्रों को निकाल दिया था, लेकिन पांच दिन बाद उन्हें वापस ले लिया.

फिलहाल लड़की और आरोपी लड़के दोनों ही अब स्कूल लौट आए हैं. लड़कों को क्लास के बाकी बच्चों से अलग रखा जा रहा है, साथ ही कुछ अन्य क्लासमेट्स को भी ताकि उन्हें बदनाम होने से बचाया जा सके.  वहीं, पुलिस का कहना है कि इस घटना में शामिल सभी बच्चों की उम्र 11 से 12 साल के बीच है, जिसका मतलब है कि वे आरोप झेलने के लिए बहुत छोटे हैं और उन पर आपराधिक मुक़दमा नहीं चलाया जा सकता. पुलिस ने घटना की रिपोर्ट और संदिग्धों की जानकारी के साथ मामला जुवेनाइल प्रॉसिक्यूटर ऑफ़िस (किशोर अभियोजक कार्यालय) को सौंप दिया है. उधर पीड़िता के परिवार ने पिछले महीने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी थी.

एक हफ्ते के लिए आरोपी सस्पेंड

12 साल की लड़की के साथ गैंगरेप के आरोपी क्लासमेट्स को सिर्फ़ एक हफ़्ते के लिए सस्पेंड किया गया क्योंकि वे आपराधिक रूप से ज़िम्मेदार ठहराए जाने के लिए बहुत छोटे हैं. डायरियो डी बर्गोस’ के अनुसार, हमले के बाद लड़की को शारीरिक और भावनात्मक सदमा पहुंचा है. घटना के कुछ दिनों बाद वह स्कूल लौट आई.

यह भी सच है कि बुर्गोस का प्रांतीय शिक्षा निदेशालय और इलाके का पूरा शिक्षा समुदाय इस घटना के बारे में जानता है.  यह घटना तब सामने आई है जब स्पेनिश पुलिस किशोर लड़कियों के साथ कथित यौन उत्पीड़न के कई मामलों की जांच कर रही है. लड़कियों का आरोप है कि क्रूज़ लाइनर पर उनकी ड्रिंक में नशीली चीज़ मिलाकर उन्हें निशाना बनाया गया. अब तक 15 और 16 साल की दस लड़कियों के पुलिस के पास जाने की बात सामने आई है और पुलिस ने पुष्टि की है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं.

बार्सिलोना में जहा 1 मई को जहाज़ रुका था, सिविल गार्ड ने आठ कथित पीड़ितों के बयान लिए हैं. स्पेन के बास्क देश की मुख्य पुलिस फ़ोर्स ‘एर्टज़ाइंट्ज़ा’ ने दो अन्य पीड़ितों के बयान लिए हैं. ये सभी लड़कियां बास्क देश के एक ही स्कूल में पढ़ती हैं और एक निजी तौर पर आयोजित ट्रिप पर उस क्रूज़ लाइनर (जिसका नाम नहीं बताया गया है) पर गई थीं, जहां कथित यौन उत्पीड़न हुआ.

इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है, लेकिन जांच से जुड़े सूत्रों ने पुष्टि की है कि संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उनका पता लगा लिया गया है। ये संदिग्ध वयस्क हैं और लड़कियों के ग्रुप का हिस्सा नहीं थे. माना जा रहा है कि चार दिन की मेडिटेरेनियन क्रूज़ यात्रा बार्सिलोना से शुरू और वहीं खत्म हुई थी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply