CrimeIndiaTrending

महिला पायलट से जिम ट्रेनर ने मांगा ONE NIGHT STAND ! मना करने पर पहुंच गई प्रेमिका, बोली- प्लीज मान जाइए.. ये मेरे BF की फैंटेसी है…

महिला पायलट से जिम ट्रेनर ने मांगा ONE NIGHT STAND ! मना करने पर पहुंच गई प्रेमिका, बोली- प्लीज मान जाइए.. ये मेरे BF की फैंटेसी है…

Image AI

हैदराबाद के सनतनगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पायलट ने जिम ट्रेनर और उसकी गिर्लफ्रेंड पर यौन उत्पीड़न और पीछा करने (Stalking) का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने दोनों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें उसने बताया है कि, उसका जिम ट्रेनर उसपर वन नाईट स्टैंड (शारीरिक संबंध) बनाने का लगातार दबाव बना रहा है। अपनी शिकायत में पीड़िता ने लिखा कि, जान पहचान का फायदा उठाकर आरोपी ने उसे इंस्टाग्राम पर भी फॉलो किया और अश्लील मैसेज भेजा।

मना करने पर गर्लफ्रेंड को भेजा

हद तो तब हो गई जब पायलट के मना करने पर ट्रेनर ने अपनी प्रेमिका को ही उसे मनाने के लिए भेज दिया, जिसने इसे अपने ब्वॉयफ्रेंड की फैंटेसी बताया। लगातार पीछा किए जाने और परेशान होने के बाद आखिरकार महिला पायलट ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

शिकायत के आधार पर, सनतनगर पुलिस ने 11 जून को फिटनेस ट्रेनर संतोष गौड़ और उसकी प्रेमिका के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75 (यौन उत्पीड़न) और 78 (पीछा करना) के तहत मामला दर्ज किया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply