ChhattisgarhCrimeIndiaTrending

बलौदाबाजार में सहकारी बैंक मैनेजर पर रिश्वत लेने का आरोप, मृत पति के अकाउंट से पैसा निकालने के बदले महिला से मांगे 10 हजार…

बलौदाबाजार में सहकारी बैंक मैनेजर पर रिश्वत लेने का आरोप, मृत पति के अकाउंट से पैसा निकालने के बदले महिला से मांगे 10 हजार…

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की महिला ब्रांच मैनेजर पर रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें  बैंक मैनेजर एक महिला से पैसे लेते नजर आ रही हैं। शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

मामला सहकारी बैंक की निपनिया शाखा का है। निपनिया गांव की रहने वाली खेलन बाई सतनामी ने जनदर्शन में कलेक्टर से शिकायत करते हुए बताया कि उनके पति रूपदास सतनामी का करीब एक साल पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद पति के खाते में लगभग 1 लाख  1 लाख 10 हजार रुपए जमा थे, जिन्हें निकालने के लिए उन्हें बैंक के कई चक्कर लगाने पड़े। महिला का कहना है की पैसे निकालने के बदले बैंक मैनेजर ने उनसे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

10000 से 5 हजार हुई मांग

बता दें आरोपी बैंक मैनेजर का नाम अनीता बताया हा रहा है। जिसपर महिला ने खाते से रकम निकालने की प्रक्रिया पूरा करने के बदले 10 हजार रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। बाद में बातचीत के दौरान यह रकम घटाकर 5 हजार रुपए कर दी गई। महिला का कहना है कि मजबूरी में उन्हें पैसे देने पड़े, क्योंकि पति के खाते की राशि निकालने के लिए कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था।

बताया जा रहा है की महिला के साथ बैंक पहुंचे एक दूसरे गांव वाले ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। जिसमें मैनेजर महिला से दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाती दिखाई दे रही हैं। इसके बाद वह महिला के बेटे से पैसों के बारे में पूछती हैं। बेटे के 5 हजार रुपए होने की बात कहने पर मैनेजर पैसे लेती नजर आती हैं। वायरल वीडियो में मैनेजर को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है की “कभी भी कोई काम हो तो मेरे पास आना।”

मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

शिकायतकर्ता ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के साथ वीडियो भी प्रशासन को सौंपा गया है।

विधायक ने उठाए सवाल

इधर, भाटापारा विधायक इंद्र साव ने भी बैंक मैनेजर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इस अधिकारी के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें मिल चुकी हैं। विधायक ने आरोप लगाया कि एक वर्ष पहले जब उन्होंने फोन पर इस संबंध में बात करनी चाही थी, तब अधिकारी ने असहयोगात्मक रवैया अपनाया था।

कई और शिकायतें

विधायक का कहना है कि क्षेत्र के कई किसान और ग्रामीण भी बैंक में काम कराने के लिए रिश्वत मांगने की शिकायत कर चुके हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने संबंधित विभाग के नोडल अधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply