
UP Crime: उत्तर प्रदेश के संभल में बहन मौसेरे भाई से बात करती थी और शादी करने का जिद कर रही थी. सगे भाई ने सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी.
Sambhal Murder Case: उत्तर प्रदेश के संभल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां युवती अपने मौसेरे भाई से फोन पर बात करने और उससे शादी करने पर अड़ी हुई थी. जिससे परेशान होकर भाई ने अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी भाई की तलाश में 3 टीमों का गठन किया है. यह पूरा मामला संभल जिले के गुन्नौर कोतवाली थाना इलाके के सेंजना गांव की है. मृतका की पहचान मुस्कान के रूप में हुई है.
जिनके पिता का देहांत 15 साल पहले ही हो गया था. वह 5 भाई-बहनों में से एक थी 3 भाई और 2 बहनें. अपनी बड़ी बहन की शादी के बाद वह अपनी मां परवीन के साथ गांव में रहती थी. शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे मुस्कान की मां परवीन खेतों में काम करने गई थी. जब सुबह 11 बजे घर लौटी तो उन्होंने अपनी बेटी को खून से लथपथ पाया और उनका बेटा घर पर नहीं था.
भाई ने बहन के सिर पर मारी गोली
शुरुआती जांच से पता चला कि शुक्रवार को सुबह 8 से 9 बजे के बीच भाई ने अपनी बहन के सिर में गोली मारी, जिसकी वजह से युवती की मौके पर मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया. शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतका के शव को गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया गया. बताया जा रहा है कि मृतका का बड़ा भाई सोनू पंजाब में काम करता ता और छोटा भाई नबी दिल्ली में मजदूरी करता था. इस घटना के सामने आने के बाद परिवार में सदमे का माहौल है.
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, मुस्कान गुन्नौर तहसील के राजपुरा पुलिस स्टेशन इलाके के एक गांव में रहने वाले अपने मौसेरे भाई से फोन पर बात करती थी. उसका भाई सनी मोहम्मद इस रिश्ते को पसंद नहीं करता था. भाई ने कई बार अपनी बहन को उससे फोन पर बात करने से मना कर चुका था. जब उसने बात मानने से इन्कार कर दिया तो उसने यह कठोर कदम उठाया.
गांव के प्रधान ने पुलिस को दी जानकारी
शुक्रवार शाम 4:00 बजे, गांव के प्रधान अख्तर ने एसएचओ संजय कुमार को घटना की जानकारी दी. मां ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे ने ही गोली मारी है. इस बीच मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.



