CrimeIndiaTrending

फर्श पर नग्न अवस्था में मिली दिल्ली की सॉफ्टवेयर इंजीनियर की लाश, बेडशीट पर फैला था खून..

फर्श पर नग्न अवस्था में मिली दिल्ली की सॉफ्टवेयर इंजीनियर की लाश, बेडशीट पर फैला था खून..

पहाड़ों की रानी मसूरी में दिल्ली की एक 27 वर्षीय महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर स्थित एक प्रसिद्ध होमस्टे के बंद कमरे में महिला का शव बेहद खौफनाक और संदिग्ध हालत में मिला। कमरे के फर्श पर महिला की नग्न लाश पड़ी थी, नाक से खून बह रहा था और बेड की चादर पर चारों तरफ रक्त फैला हुआ था। कमरे से शराब की दो खाली बोतलें भी बरामद हुई हैं। महज 7 महीने पहले ब्याही गई नवविवाहिता की इस तरह मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसे देखते हुए पुलिस इसे एक पेचीदा मर्डर मिस्ट्री मानकर जांच में जुट गई है।

112 कंट्रोल रूम को मिली सूचना, कमरे का नजारा देख उड़े होश

घटना की शुरुआत सोमवार सुबह हुई, जब 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से मसूरी पुलिस को सूचना दी गई कि कियाना होमस्टे (टिपरीधार) के एक कमरे में ठहरी महिला की हालत अत्यंत गंभीर है और उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही है। सूचना मिलते ही मसूरी कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान पुलिस टीम और 108 एंबुलेंस के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।

एंबुलेंस के फार्मासिस्ट ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। लेकिन जब पुलिस कमरे के भीतर दाखिल हुई, तो वहां का नजारा बेहद चौंकाने वाला था। मृतका का शव फर्श पर बिना कपड़ों के पड़ा था, नाक से खून निकला हुआ था और बिस्तर की चादर पर भी खून के बड़े धब्बे थे। तत्काल फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई और वहां से कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए।

8 नवंबर को हुई थी शादी, अलग-अलग शहरों में करते थे नौकरी

मृतका की पहचान 27 वर्षीय पी. राधा गायत्री के रूप में हुई है। राधा मूल रूप से विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) की रहने वाली थीं और वर्तमान में किदवई नगर ईस्ट (नई दिल्ली) में रह रही थीं। वह गुरुग्राम की एक नामी आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थीं।

महज 7 महीने पहले, 8 नवंबर 2025 को उनकी शादी सौम्या श्रीचरण से हुई थी। दोनों ही आईटी प्रोफेशनल थे, लेकिन शादी के बाद भी करियर की वजह से अलग-अलग शहरों में रह रहे थे। राधा जहां दिल्ली-एनसीआर में थीं, वहीं उनके पति सौम्या श्रीचरण पुणे की एक आईटी कंपनी में नौकरी करते थे।

पति का बयान: ‘रात में जमकर पी शराब, सुबह फर्श पर मिली लाश’

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में मृतका के पति सौम्या श्रीचरण ने बताया कि वे दोनों 13 जून को दिल्ली से उत्तराखंड की वादियों में घूमने निकले थे। ऋषिकेश में वक्त बिताने के बाद उन्होंने 14 जून की रात करीब 11:30 बजे मसूरी के इस होमस्टे में चेक-इन किया था।

पति के मुताबिक, रात में दोनों ने कमरे के अंदर बैठकर शराब पी और तड़के सुबह करीब 3:30 बजे सो गए थे। सोमवार सुबह जब उसकी आंख खुली, तो उसने अपनी पत्नी को बेड के नीचे फर्श पर बेसुध पाया और उसकी नाक से खून बह रहा था। इसके बाद उसने घबराकर होमस्टे स्टाफ और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

संदेह के घेरे में मौत; डॉक्टरों का पैनल करेगा पोस्टमार्टम

इस संदिग्ध मौत की खबर मिलते ही मृतका के सास-ससुर मसूरी पहुंच चुके हैं, जबकि विशाखापट्टनम से उनके माता-पिता भी देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं। नवविवाहिता की मौत और घटनास्थल की संदिग्ध स्थिति को देखते हुए पुलिस बेहद सतर्कता बरत रही है।

कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मौत के असली कारणों और समय का सटीक पता लगाने के लिए शव को कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डॉक्टरों के एक विशेष पैनल (Medical Board) से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराने का लिखित अनुरोध किया गया है। पुलिस पति के बयानों की सत्यता की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस उलझी हुई गुत्थी से पर्दा उठ सकेगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply