DharamIndiaTrending

मनी प्लांट लगाने के बाद भी बनी हुई है पैसों की तंगी? जानिए कौन सी गलतियां रोक रही हैं बरकत..?

मनी प्लांट लगाने के बाद भी बनी हुई है पैसों की तंगी? जानिए कौन सी गलतियां रोक रही हैं बरकत..?

मनी प्लांट आपको कई घरों में देखने को मिलेगा। लोग आर्थिक उन्नति के लिए घर में मनी प्लांट लगाते हैं। हालांकि, अगर आप मनी प्लांट से जुड़ी कुछ गलतियां करते हैं तो कई कोशिशों के बाद भी आपको आर्थिक उन्नति नहीं मिलती। आइए ऐसे जान लेते हैं कि वास्तु के अनुसार मनी प्लांट से जुड़ी क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए।

कुछ लोग मनी प्लांट को घर के अंदर रखने की गलती करते हैं हालांकि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के अंदर नहीं बल्कि बालकनी या घर के बाहर रखना चाहिए। घर के अंदर इसे रखने से वैसे परिणाम आपको नहीं मिलते जैसे आप चाहते हैं।

अगर घर में मनी प्लांट रखा है तो इस बात का हमेशा ख्याल रखें कि इसकी पत्तियां जमीन को न छुएं। आप किसी तार की मदद से मनी प्लांट को व्यवस्थित कर सकते हैं। अगर जमीन से पत्तियां छुएंगे तो आर्थिक लाभ पाने में दिक्कतें आपको हो सकती हैं।

मनी प्लांट को आपके नीले रंग के गमले या फिर बोटल में लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपको आर्थिक उन्नति मिलती है। अन्य रंग मनी प्लांट के लिए अच्छे नहीं माने जाते।

मनी प्लांट को आपको रखना भी सही दिशा में चाहिए तभी आपको शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। आपको बता दें कि वास्तु के अनुसार दक्षिण पूर्व दिशा को मनी प्लांट रखने के लिए सबसे शुभ माना जाता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply