Noida Woman Suicide: नोएडा के सेक्टर142 में स्थित गुलशन इकेबाना सोसाइटी में बीते शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां पर एक महिला ने ऊंची इमारत से कूद कर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद सोसाइटी मे अफरातफरी का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय लोगों से की गयी पूछताछ
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही हमारी टीम घटनास्थल पर पहुंची। वहां पर स्थानीय लोगों से पूछताछ करते हुए पता चला कि एक गुलशन इकेबाना सोसाइटी के टावरए से वर्षा गोयल का नाम की महिला ने ऊपर से कूद कर अपनी जान दे दी है।
शव को अपने कब्जे में किया
पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण करते हुए महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान वर्षा गोयल पत्नी संजीव गोयल के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतका के परिजनों के पहुंचने के बाद उनसे भी पूछताछ करेंगी,ताकि घटना के कारणों का पता सही से लगाया जा सके। कहीं महिला किसी मानसिक तनाव, पारिवारिक विवाद, स्वास्थ्य संबंधी समस्या या अन्य किसी कारण से परेशान तो नहीं थी।
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच
बता दे, कि पुलिस अभी तक किसी भी निष्कर्ष पर नही पहुंची है।पुलिस सभी तरह घटना के पहलुओं की गहनता से जांच करने मे लगी हुई है। पुलिस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि घटना से जुड़े सभी साक्ष्य इकट्ठे कर लिए गए है। सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की जा रही है। ताकि घटना के समय की परिस्थितियों का सही से पता चल सके। जांच के दौरान परिजनों, परिचितों और सोसाइटी के लोगों से भी जानकारी एकत्र की जा रही है।
यह भी पढें:
सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल शुरू
के सेक्टर142 थाने की पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है और रिपोर्ट सहित अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस ने मामले को जांच के दायरे में रखते हुए सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्राथमिक जांच में अभी तक मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।



