CrimeIndia

नागपुर फेक करेंसी रैकेट: 5 गुना नकली नोट देने का लालच देने वाला पप्पू पटेल 3 साथियों संग पुलिस की गिरफ्त में

Nagpur Crime Branch Fake Currency: नागपुर जिले में नकली नोटों की डील के बहाने लोगों को ठगने और लूटने का काम करने वाला परवेज उर्फ पप्पू मोहम्मद शरीफ पटेल एक बार डील करते हुए धरा गया। क्राइम ब्रांच यूनिट5 की टीम ने योजना के तहत जाल बिछाकर उसके कार्यालय पर छापा मारा। पुलिस ने पप्पू के अलावा 2 और लोगों को हिरासत में लिया है। इस बार पप्पू के जाल में यवतमाल का एक युवक फंसा था। ज्ञात हो कि पप्पू शहर का चर्चित अपराधी है।

नागपुर फेक करेंसी रैकेट: 5  गुना नकली नोट देने का लालच देने वाला पप्पू पटेल 3  साथियों संग पुलिस की गिरफ्त में

असली रकम की एवज में 5 गुना नकली नोट देने के बहाने वह लोगों फंसाता है। असल में पप्पू पटेल चर्चित ठग पप्पू अवस्थी की तरह ही नकली नोटों की डीलिंग करता है। उसने अपने लिए कई एजेंट पाल रखे हैं जिन्हें बकरा फंसाने की एवज में मोटा कमीशन दिया जाता है। ऐसे ही यवतमाल का एक युवक उसके संपर्क में आया।

पप्पू ने उसे 30 लाख रुपये के असली नोटों की एवज में हूबहू 1.50 करोड़ रुपये के नकली नोट देने का झांसा दिया था। युवक से उसकी डील भी पक्की हो गई थी लेकिन बाद में युवक को उसकी गतिविधियों पर संदेह हो गया। उसने क्राइम ब्रांच के अधिकारियों से संपर्क किया। पप्पू पटेल को रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई गई।

दिया जाता था झांसा

लोगों को 2 दिनों में रकम 5 गुना करने का झांसा देकर मिलने बुलाया जाता था। इसके बाद उन्हें बैग और बक्सों में मोटी रकम दिखाई जाती थी। 500 रुपये के बदले 2,500 रुपये के मिलने का झांसा दिया जाता नोट था।

हूबहू दिखने वाले ये नकली बाजार में आसानी से चल जाते हैं कहकर डील करने आए व्यक्ति को असली नोट दिए जाते थे, नोट चल जाने पर लोगों को विश्वास हो जाता था। जब कोई व्यक्ति डील करने के लिए मोटी रकम लेकर पहुंचता था तो नकली पुलिस छापा मार देती थी।

2 लाख के सैंपल लेने बुलाया

बुधवार की रात पप्पू ने युवक को सैंपल के तौर पर 2 लाख रुपये देने का आश्वासन दिया था। असल में वह युवक को नोट देने वाला नहीं था। डील के बीच ही नकली पुलिस आकर छापा मारती और बाद में युवक से लाखों रुपये की वसूली की जाती लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। रात 9:30 बजे के दौरान नकली की जगह असली पुलिस ने ही पप्पू के हसनबाग स्थित बिलाल इंटरप्राइजेस नामक कार्यालय में छापा मार दिया।

इंस्पेक्टर विनायक गोल्हे के नेतृत्व में उनकी टीम ने पप्पू के साथ उसके 2 साथियों को भी हिरासत में लिया गया है। उनकी भूमिका का पता लगाया जा रहा है। इसके पहले अक्टूबर 2023 में भी ने पप्पू को पकड़ा था। उसके खिलाफ मोका भी लगाया गया था। कुछ मामलों में उसके फरार होने की भी जानकारी है। मोहोड़ बंधु, वसीम, बबलू, इमाम और कंचन उसके खास बताए जाते हैं। यह गैग अब तक दर्जनों लोगों को चूना लगा चुकी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply