CrimeIndia

नागपुर में आधी रात एक्शन: 16 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा गया आरोपी, घर से मिले लाखों के चोरी के जेवर

Nagpur MD Drugs Crime Branch: नागपुर क्राइम ब्रांच के नशीले पदार्थ विरोधी दस्ते ने गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान एक अपराधी को ड्रग्स के साथ पकड़ा। संदेह के आधार पर उसके घर की तलाशी लेने पर धारदार हथियार और लाखों रुपये के जेवर बरामद हुए। पुलिस को संदेह है कि जेवरात चोरी के हैं। पकड़ा गया आरोपी विश्वासनगर निवासी आकाश राजू हातागड़े बताया गया।

नागपुर में आधी रात एक्शन: 16 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा गया आरोपी, घर से मिले लाखों के चोरी के जेवर

मंगलवार रात 3 बजे पुलिस दस्ता गिट्टीखदान परिसर में गश्त कर रहा था। विश्वासनगर में पुलिस को आकाश संदेहास्पद स्थिति में घूमता दिखाई दिया। पीछा कर उसे दबोचा गया और तलाशी लेने पर 16 ग्राम एमडी बरामद हुई।

एमडी सप्लाई नेटवर्क का खुलासा, मुख्य आरोपियों की तलाश तेज

पुलिस ने एमडी जब्त कर आकाश से पूछताछ शुरू की। उसने गवलीपुरा, सदर निवासी योगेश राजू सीरिया से माल खरीदने की जानकारी दी। वह माल मानवसेनानगर निवासी आकाश गजानन टाले को देने वाला था।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ के तहत मामला दर्ज किया। तत्काल पुलिस योगेश की तलाश में जुट गई। तड़के पुलिस ने योगेश को भी गिरफ्तार कर लिया। योगेश ने पुलिस को बताया कि उसने आकाश उर्फ अप्पू कटारिया से माल खरीदा था। यह जानकारी पाते ही पुलिस अप्पू और आकाश टाले की तलाश में जुट गई।

चोरी के मामले में पकड़ी जा चुकी है पत्नी

पुलिस को संदेह था कि आकाश के घर पर और भी ड्रग्स मिल सकता है। पंच के समक्ष पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली। बेडरूम की जांच करने पर गद्दे के नीचे धारदार सत्तूर और तलवार बरामद हुई। इसके अलावा अलमारी में 88.200 ग्राम सोने और 876 ग्राम चांदी के जेवर भी बरामद हुए।

यह भी पढें:

इन जेवरात के बारे में आरोपी आकाश और उसकी पत्नी देवकी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, पुलिस को संदेह है कि सारे जेवरात चोरी के हैं। इसीलिए जेवरात भी जब्त किए गए, आकाश की पत्नी देवकी को चोरी के मामले में पकड़ा जा चुका है। वर्ष 2021 में उसे एक मामले में ने पकड़ा था।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply