India

International Men’s Health Week 2026: 40 की उम्र के बाद पुरुष रखें दिल का ख्याल…हार्ट अटैक से बचने के लिए इन आदतों से रहें दूर

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, सीवीडी से होने वाली मौतों में पांच में से तकरीबन 4 लोग दिल के दौरे और स्ट्रोक की वजह से जान गंवा देते हैं. युवाओं तक को हार्ट अटैक होने के मामले सामने आते रहते हैं. खासकर 40 की उम्र तक पहुंचतेपहुंचते पुरुषों में हाई बीपी, डायबिटीज, मोटापा की समस्या काफी देखी जा रही है जो दिल को भी नुकसान पहुंचाती है. इन सारी प्रॉब्लम के पीछे की वजह है बिजी लाइफ, खराब खानपान, मेंटल स्ट्रेस. मैक्स स्मार्ट हॉस्पिटल के वाइस चेयरमैन और यूनिट हेड कार्डियोलॉजी डॉक्टर रिपन गुप्ता कहते हैं कि 40 की एज के बाद दिल को हेल्दी रखने के लिए कुछ खराब आदतों से दूरी बना लेनी चाहिए.

International Men’s Health Week 2026: 40 की उम्र के बाद पुरुष रखें दिल का ख्याल…हार्ट अटैक से बचने के लिए इन आदतों से रहें दूर

हार्ट डिजीज दुनियाभर में मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है. भारत में भी दिल से जुड़ी बीमारियों के मामले काफी ज्यादा देखने में आ रहे हैं. हर उम्र में अपनी फिटनेस और सेहत का ख्याल रखना जरूरी है, लेकिन 40 ये इससे ज्यादा एज है तो थोड़ा ज्यादा केयर फुल रहना चाहिए. इस आर्टिकल में जानेंगे पुरुष अपने दिल को हेल्दी रखने के लिए क्या करें और कौन सी आदतों से दूरी बनाएं.

धूम्रपान और शराब से दूरी

अगर आप स्मोकिंग करते हैं या फिर किसी भी तरह से धूम्रपान करने की आदत है. अल्कोहल लेते हैं तो इससे बिल्कुल दूरी बना लेनी चाहिए. इन चीजों का सेवन आपके दिल के लिए सबसे बड़ा खलनायक है. एक्सपर्ट का कहना है कि निकोटीन आपकी नसों को सिकोड़ने का काम करता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कई गुना बढ़ सकता है. शराब का सेवन करने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और ये भी आपके दिल के लिए बेहद खराब है, इसलिए जरूरी है कि आप इन आदतों से बिल्कुल दूरी बना लें.

ऐसे खाने से रहें दूर

डॉक्टर रिपन गुप्ता का कहना है कि पारंपरिक भारतीय खानपान में ज्यादातर नमक, तेल और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा देखी जाती है. ऐसी डाइट को अगर लंबे समय तक फॉलो किया जाए तो ये धमनियों को ब्लॉक कर सकती है. तलीभुनी और मीठी चीजें खाने की आदत है तो इससे सख्त दूरी बनाएं. आज के टाइम में पैकेटबंद प्रोसेस्ड फूड भी लोग काफी खाने लगे हैं. इससे भी बिल्कुल दूरी बनानी चाहिए.

Image: Getty Images

डाइट में शामिल करें ये चीजें

हार्ट के साथ ही ओवरऑल हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए अपनी डाइट में हरी सब्जियां, मौसमी रंगबिरंगे फल, दालें, मेवा, नट्स, साबुत अनाज को जगह देनी चाहिए.

नींद और स्ट्रेस मैनेजमेंट है जरूरी

आज के टाइम में लोगों का स्लीप पैटर्न काफी बिगड़ गया है. देर रात तक जागना और सुबह देर तक सोने की आदत ज्यादातर लोगों ने अपनी लाइफ में अपनाई हुई है. लगातार मानसिक तनाव बना रहे तो इससे दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर पर असर होता है.अपनी बॉडी की थकान, मेंटल स्ट्रेस से रिकवर होने के लिए 78 घंटे की अच्छी और सही टाइम की नींद लेना जरूरी है.

ऐसे करें स्ट्रेस मैनेज

अच्छी नींद स्ट्रेस को कम करती है. इसके अलावा योग करना. ध्यान लगाना यानी मेडिटेशन भी स्ट्रेस को कम करने में अहम भूमिका निभाता है. आप सुबह शाम किसी हरियाली भरी जगह पर कुछ देर वॉक के लिए जा सकते हैं.

‘150 मिनट’ फिटनेस फॉर्मूला अपनाएं

एक्सपर्ट कहते हैं कि अपने दिल की मसल्स को मजबूत बनाए रखने के लिए फिजिकल एक्टिविटी करना बहुत जरूरी है, लेकिन ज्यादातर लोगों का रूटीन सुस्त होता है. अपनी इस आदत को बायबाय कहें. हफ्ते में कम से कम 150 मिनट मीडियम इंटेंसिटी की एक्सरसाइज करना चाहिए जैसे तेज कदमों से चलना , साइकिल चलाना या तैराकी करना.

‘हेल्थ ऑडिट’ है जरूरी

आज भी भारत में कम ही लोग रेगुलर हेल्थ चेकअप पर ध्यान देते हैं, लेकिन ये बेहद जरूरी चीज है. खाकर 40 की उम्र है तो 3 महीने में हेल्थ चेकअप करवाते रहना चाहिए और साल में कम से कम एक बार हेल्थ ऑडिट लें. इसमें ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, लिपिड प्रोफाइल और वजन की जांच तक जरूरी टेस्ट करवाएं. खासकर अगर फैमिली में किसी को हार्ट प्रॉब्लम रही हो तो ज्यादा ध्यान देना चाहिए.

ये लक्षण न करें इग्नोर

  • कभी भी सीने में दर्द या भारीपन होना
  • अचानक से सांस फूलनाघबराहट
  • अचानक बिना वजह पसीना आना
  • बिना मेहनत के लगातार थकान बनी रहना
  • सीने का दर्द बाएं हाथ, गर्दन, जबड़े तक पहुंचना

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply