India

पहली बार सामने आया Tata Sierra EV का डिजाइन, 30 जून को होगी लॉन्च, जानें खासियत

भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors अपनी इलेक्ट्रिक वाहन रेंज को लगातार मजबूत कर रही है. देश में कई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने के बाद अब कंपनी अपनी Tata Sierra EV को लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी इस इलेक्ट्रिक SUV को 30 जून को भारतीय बाजार में पेश कर सकती है. लॉन्च से पहले Tata Motors ने पहली बार Sierra EV का टीजर जारी किया है, जिससे इसके डिजाइन और फीचर्स को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

पहली बार सामने आया Tata Sierra EV का डिजाइन, 30 जून को होगी लॉन्च, जानें खासियत

Tata Motors की EV लाइनअप में Sierra EV कंपनी की 7वीं इलेक्ट्रिक कार होगी. फिलहाल कंपनी की कई लोकप्रिय कारों के इलेक्ट्रिक वर्जन बाजार में मौजूद हैं और अब Sierra EV को भी इस लिस्ट में सूची में शामिल किया जा रहा है. माना जा रहा है कि यह SUV कंपनी की Tata Harrier EV से नीचे पोजिशन की जाएगी, जबकि भविष्य में Tata Safari EV कंपनी की फ्लैगशिप 7सीटर इलेक्ट्रिक SUV बन सकती है.

Sierra EV का डिजाइन

टीजर में Sierra EV के फ्रंट डिजाइन की झलक दिखाई गई है. हालांकि तस्वीर काफी डार्क है, लेकिन फिर भी कुछ अहम डिजाइन डिटेल्स सामने आई हैं. Sierra EV में बंद फ्रंट ग्रिल देखने को मिल सकती है, जो आमतौर पर इलेक्ट्रिक वाहनों में दी जाती है. इसके अलावा फ्रंट फेसिया में बॉडी कलर का ज्यादा इस्तेमाल किया गया है, जिससे SUV का लुक ज्यादा प्रीमियम और साफसुथरा नजर आता है.

नई Sierra EV में क्लैमशेल बोनट, पूरी चौड़ाई में फैली LED DRL लाइट बार, पतले LED हेडलैंप और वर्टिकल LED फॉग लैंप दिए जा सकते हैं. फ्रंट बंपर का डिजाइन काफी हद तक पेट्रोलडीजल मॉडल जैसा हो सकता है. हालांकि EV मॉडल में Tata लोगो के आसपास सफेद हाइलाइट्स और Tata.ev बैजिंग पर ब्लू एक्सेंट देखने को मिल सकते हैं.

फीचर्स और इंटीरियर

इंटीरियर की बात करें तो Sierra EV में लगभग वही केबिन मिलने की उम्मीद है जो Sierra ICE मॉडल में देखने को मिलेगा. SUV में डैशबोर्ड पर तीन बड़ी स्क्रीन का सेटअप दिया जा सकता है. इसके साथ साउंडबार, प्रीमियम JBL ऑडियो सिस्टम, Dolby Atmos सपोर्ट और सॉफ्टटच मटेरियल्स का इस्तेमाल किया जा सकता है.

फीचर्स की सूची भी काफी लंबी हो सकती है. इसमें डुअलजोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, पावर्ड टेलगेट, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, रेनसेंसिंग वाइपर, एडवांस ADAS तकनीक, AR आधारित हेडअप डिस्प्ले , बड़ा बूट स्पेस और सेगमेंट का सबसे बड़ा पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.

पावरट्रेन

पावरट्रेन की बात करें तो माना जा रहा है कि Sierra EV को Harrier EV वाला प्लेटफॉर्म और तकनीक मिल सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 75 kWh तक की बड़ी बैटरी दी जा सकती है. साथ ही डुअलमोटर क्वाडव्हील ड्राइव सिस्टम भी मिलने की संभावना है. यह सेटअप लगभग 500 Nm तक का टॉर्क पैदा कर सकता है, जिससे SUV को दमदार परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है. हालांकि, रेंज और पावल की सटीक जानकारी लॉन्च के वक्त के सामने आएगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply