सपना चौधरी प्रिटी लग रही हैं. उन्होंने वाइट कलर का फ्रॉक सूट कैरी किया है जिसमें चूड़ीदार स्लीव्स दी गई हैं और साथ में लाइट वेट फ्लोई दुपट्टा लुक में एस्थेटिक अपील जोड़ रहा है. सूट के टॉप से लेकर स्लीव्स और बॉटम पर गोल्डन सितारों की डिटेलिंग दी गई है. इस तरह का लुक सिंपलसोबर होने के साथ ही एलिगेंस रिच भी लगता है.

गर्मियों में डे आउट के लिए सपना चौधरी का ये सूट लुक परफेक्ट रहेगा. उन्होंने पाउडर ब्लू कलर की स्ट्रेट लाइन फ्रंट कट कुर्ती और मैचिंग ट्राउजरदुपट्टा कैरी किया है. सूट में थ्रेड और क्रोशिएट लेस की डिटेलिंग दी गई है. हरियाणवी क्वीन ने मेकअप लुक बिल्कुल सिंपल रखा है. माथे पर लगी बिंदी उनके इस सिंपल फेमिनिन लुक को कंप्लीट करती है.
सपना चौधरी का ये लुक न्यूली वेड्स गर्ल्स किसी खास ओकेजन के लिए रीक्रिएट कर सकती हैं. उन्होंने रेड कलर का फ्रॉक सूट कैरी किया है जिसकी हेमलाइन पर गोल्डन कर्व डिटेलिंग है तो वहीं नेकलाइन पर गोटापट्टी वर्क किया गया है. दुपट्टे में गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वर्क है. लाल चूड़ा, लाल जूतियां और हैवी झुमके उनके इस लुक को परफेक्ट कंप्लीट कर रहे हैं.
सपना चौधरी का ये सूट लुक भी कमाल लग रहा है. अगर चटख रंग पसंद हैं तो फेस्टिव ओकेजन पर आप इसे रीक्रिएट कर सकती हैं. हरियाणवी क्वीन ने कुर्ती और गरारा कैरी किया है जिसपर सिल्वर डिटेलिंग है. सिंपल हाफ राउंड बैक नेकलाइन और डोरी उनके इसे देसी आउटफिट को और भी ब्यूटीफुली टिपिकल टच देती है.
सपना चौधरी का ये सूट लुक भी स्पेशल ओकेजन के लिए रीक्रिएट किया जा सकता है. उन्होंने नेवी ब्लू कलर का सिल्वर और मैटेलिक ब्रॉड स्ट्रिप डिटेलिंग वाला सूट कैरी किया है जिसपर एम्ब्रॉयडरी वर्क भी किया गया है. कश्मीरी स्टाइल स्लीव्स उनके इस सूट को और भी खूबसूरत बुा रही हैं, साथ में गोल्डन वैली हील्स लुक को एस्थेटिक बना रही हैं.



