India

गर्मी में खाएं साउथ इंडियन ‘कोसंबरी सलाद’, पेट रहेगा ठंडा, डाइजेशन भी होगा दुरुस्त

कोसंबरी सलाद को भीगी हुई बिना छिलके की मूंग दाल से बनाते हैं, इसलिए ये फाइबर के साथ ही प्रोटीन से भरपूर है. इसे अगर आप अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करते हैं तो पेट लंबे समय तक भरा रहेगा और एनर्जी भी बनी रहेगी. लेमन, खीरा इसमें एक फ्रेशनेस जोड़ते हैं साथ ही न्यूट्रिएंट्स भी एड हो जाते हैं. इस सलाद में जाने वाले बाकी के इनग्रेडिएंट्स भी पोषक तत्वों से भरपूर हैं. तो चलिए देख लेते हैं इस सलाद की

गर्मी में खाएं साउथ इंडियन ‘कोसंबरी सलाद’, पेट रहेगा ठंडा, डाइजेशन भी होगा दुरुस्त

कोसंबरी सलाद वीगन डाइट फॉलो करने वालों के लिए भी एक पावर ब्रेकफास्ट या मिड क्रेविंग स्नैक है. पचाने में आसान, शरीर को ठंडा रखने वाला ये सलाद परफेक्ट समर डिलाइट है. इसमें नारियल भी है जो साउथ इंडियन खाने की खासियत है और मिनरल्स का बेहतरीन सोर्स. फिलहाल देख लेते हैं कोसंबरी सलाद बनाने का तरीका.

इनग्रेडिएंट्स करें नोट

23 लोगों के लिए कोसंबरी सलाद बनाने के लिए तीन चौथाई कप भीगी हुई मूंग दाल , आधा कप बारीक कटा हुआ खीरा, आधा कप कद्दूकस की गई गाजर, 1 ग्रीन चिली बारीक कटी, 1 छोटे साइज का बारीक कटा कच्चा आम, तीन चौथाई कप टेंडर कोकोनट मलाई और कद्दूकस किया ताजा नारियल, काली मिर्च का पाउडर, 1 नींबू का रस, थोड़े से अनार के दाने, गार्निश करने के लिए थोड़ा सा नारियल , स्वाद के मुताबिक सफेद और काला नमक.

तड़का के इनग्रेडिएंट्स

1 चम्मच तेल, 1 चम्मच बिना छिलके वाली उड़द की दाल, आधा छोटी चम्मच राई, 1 चुटकी हींग और 810 करी पत्ता.

कैसे तैयार करें कोसंबरी सलाद?

  • भीगी हुई मूंग दाल को पानी से निकालकर कुछ देर के लिए छलनी में रख दें ताकि पानी पूरी तरह से निकल जाए.
  • अब ये दाल एक बाउल में डालें. इसमें बारीक कटी नारियल की मलाई, नारियल, गाजर और कटा हुआ खीरा मिलाकर अच्छी तरह से मिलाएं.
  • इसमें बाकी की चीजें जैसे अनार के दाने, हरी मिर्च, कच्चा आम, हरा धनिया, दोनों तरह के नमक, काली मिर्च डाल दें.
  • तैयार सलाद में नींबू का रस निचोड़ें और सारी चीजों को टॉस करके मिला लें.
  • अब एक पैन में तेल गर्म करें. इसमें राई डालकर चटकाएं फिर उड़द दाल भूनें और करी पत्ता के साथ हींग डालें.
  • तड़का सलाद में डालकर हल्के हाथों से चला लें. कद्दूकस किए गए थोड़े से नारियल से सलाद को गार्निश करके एंजॉय करें.
View this post on Instagram

A post shared by Chef Neha Deepak Shah

बोनस टिप्स करें नोट

अगर आपको दाल पचाना मुश्किल लगता है या कच्ची दाल पसंद नहीं है तो भिगोने के बाद कुछ देर स्टीम में पका लें. इसमें आप अपनी पसंद की कई और सब्जियां जैसे चुकंदर एड कर सकते हैं. सलाद को बनाने के तुरंत बाद सर्व करें ताकि सारी सब्जियों और दाल का क्रंच बना रहे.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply