India

How To Make Mango Ice Cream: 3 चीजों से बनाएं मैंगो आइसक्रीम, बार-बार खाने का करेगा मन

शेफ पंकज भदौरिया एक से बढ़कर एक रेसिपी बताती हैं. उन्होंने मैंगो आइसक्रीम बनाने का तरीका बताया है, जिसमें सिर्फ और सिर्फ 3 इनग्रेडिएंट्स ही चाहिए होंगे. इस आइसक्रीम को बनाने के लिए आपको मुश्किल से 15 मिनट लगेंगे. बस फ्रीज करके जमाने में ही आपको थोड़ा टाइम जाएगा. इसी आइसक्रीम की रेसिपी को फॉलो करके आप आम की जगह अलगअलग फलों की आइसक्रीम भी बना सकते हैं.

How To Make Mango Ice Cream: 3 चीजों से बनाएं मैंगो आइसक्रीम, बार-बार खाने का करेगा मन

शेभ पंकज भदौरिया की बताई गई इस आइसक्रीम का स्वाद आपके घर में बच्चों के साथ ही बड़ों को भी खूब पसंद आएगा और आप भी इसे बारबार बनाकर खाना चाहेंगे. आम, व्हीपिंग क्रीम और कंडेंस्ड मिल्क के साथ बनी ये आइसक्रीम मुंह में जाते ही घुल जाएगी. तो चलिए देख लेते हैं मैंगो आइसक्रीम की स्टेप बाय स्टेप .

क्या हैं ये तीन इनग्रेडिएंट्स?

  • 2 बड़े आम
  • 1 कप व्हिपिंग क्रीम
  • 1/2 कप कंडेंस्ड मिल्क

कैसे बनाएं मैंगो आइसक्रीम?

  • सबसे पहले आमों को अच्छी तरह से छील लें और फिर काटकर मिक्सर में डालकर प्यूरी बना लें.
  • 1 आम को छोटे टुकड़ों में काटकर आइसक्रीम को गार्निश करने के लिए अलग रख लें.

Getty/Pexels

  • अब एक बाउल में क्रीम को अच्छी तरह फूलने तक फेंटें लें. इसके लिए आप ब्लेंडर का का यूज कर सकते हैं.
  • तैयार की गई क्रीम में आम की प्यूरी और कंडेंस्ड मिल्क एड करें. सारी चीजों को अच्छी तरह चम्मच से मिला दें.
  • एक फ्रीजर और एयर प्रूफ कंटेनर में ये मिश्रण एड करें और ढक्कन लगाने के बाद 6 से 8 घंटे के लिए जमने रख दें.

बोनस टिप्स रखें ध्यान

एयर टाइट कंटेनर नहीं है तो जार के ऊपर पहले एल्युमीनियम फॉइल लगाएं ताकि ये अच्छी तरह से सील हो जाए. इसके बाद इसको बंद करें. दरअसल जब आप कंटेनर को सही से बंद नहीं करते हैं तो आइसक्रीम में आइस के क्रिस्टल बन जाते हैं. अगर चाहते हैं कि आइसक्रीम बहुत स्मूथ बने तो 23 घंटे के बाद इसे फ्रीजर से निकाल लें और फिर ब्लेंडर में फेंट लें. इसके बाद दोबारा से फ्रीज करें. कंटेनर हमेशा ऐसा यूज करें जो चौड़ा हो और बहुत गहरा न हो. आइसक्रीम का टेस्ट बढ़ाने के लिए चोको चिप्स या फिर काजूबादाम का यूज कर सकते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply