Hashmatullah Shahidi: भारत और अफगानिस्तान के बीच आज तीसरा और अंतिम मैच चेन्नई में खेला गया, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के शतक की बदौलत 218 रन बनाने में सफल रही, लेकिन अफगानिस्तान की टीम के बीच 170 रनों की साझेदारी के बदौलत 29वें ओवर में मैच को अपने नाम किया. मैच के बाद अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने अपना दर्द जाहिर किया, लेकिन साथ ही उन्होंने भारत की तारीफ की.

अफगानिस्तान के कप्तान Hashmatullah Shahidi का हार के बाद छलका दर्द
अफगानिस्तान की टीम को पहले टेस्ट और फिर वनडे सीरीज में लगातार शिकस्त का सामना करना पड़ा है, अफगानिस्तान की टीम एक भी मैच नही जीत सकी. भारत से मिली शिकस्त के बाद अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने इस हार के बाद बात करते हुए कहा कि
“मेरे हिसाब से पहले 10 ओवर में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की, जिससे हमारे विकेट जल्दीजल्दी गिर गए. इसके बाद मैंने और अजमत ने साझेदारी निभाई, लेकिन जैसे ही हम दोनों आउट हुए, फिर से विकेटों का पतन शुरू हो गया. इसके चलते हम मैच में पीछे रह गए. जहांजहां हमसे गलतियां हुई हैं, उन पर हम काम करेंगे.”
हशमतुल्लाह शाहिदी ने हार पर बहाना बनाते हुए कहा कि
“हम पिछले काफी समय से वनडे क्रिकेट से दूर थे. पिछली बार हमने आठ महीने पहले बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच खेला था और अब आयरलैंड के खिलाफ खेलना है. हमें उम्मीद है कि हम मजबूत होकर वापसी करेंगे.”
हशमतुल्लाह शाहिदी ने भारत की तारीफ़ कर जीता करोड़ो लोगों का दिल
हशमतुल्लाह शाहिदी ने 95 मैचों के बाद शतक जड़ा, ऐसे में अपने शतक के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“मुझे लगता है कि 95 मैचों के लंबे अंतराल के बाद मैंने अपना पहला शतक लगाया. मुझे अच्छा लग रहा है और इंशाअल्लाह, मैं आज से ही अपने देश के लिए बारबार ऐसा करने की पूरी कोशिश करूंगा और हाँ, बहुत गर्मी थी और मुझे क्रैम्प्स आ रहे थे. अब मैं बेहतर महसूस कर रहा हूँ.”
वहीं भारत की तारीफ़ करते हुए अफगानिस्तानी कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा कि
“मुझे लगता है कि हमारे पास टैलेंटेड खिलाड़ी हैं, लेकिन जब भारत की बात आती है, तो भारत में खेलना मुश्किल होता है और हम सीखेंगे; हम अच्छा नहीं खेले. हम उससे सीखेंगे और आगे बढ़ते हुए, मुझे लगता है कि हम एक अच्छी टीम हैं, लेकिन हम वनडे क्रिकेट से दूर थे क्योंकि हमने पिछली बार आठ महीने पहले बांग्लादेश के खिलाफ़ खेला था, तो अब हम आयरलैंड के खिलाफ़ खेलेंगे और उन तीन मैचों में हमारी कुछ कमियां थीं, हम उन पर काम करेंगे और हाँ, कोच भी नए हैं और हम एक टीम के तौर पर मिलकर काम करने की कोशिश करेंगे.”



