साउथ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड मूवी टॉक्सिक की नई रिलीज डेट का इतंजार फैंस काफी समय से कर रहे हैं। इससे पहले यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट को मेकर्स की तरफ से कई कारणों की वजह से बदली गई है। अब फिल्म मेकर टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोनअप्स की रिलीज की फुल ऑन तैयारी में नजर आ रहे हैं। इस दौरान मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान कर दिया है। आइए आपको बताते हैं निर्देशक गीतू मोहनदास और यश की इस बहुचर्चित एक्शन ड्रामा फिल्म को थिएटर्स में कब रिलीज किया जा रहा है।
टॉक्सिक की नई रिलीज डेट आई सामने!
इससे पहले यह फिल्म बीते 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी। ‘धुरंधर 2’ के कारण और मिडिल ईस्ट संकट की वजह से इस फिल्म को रिलीज नहीं किया गया। खबर यह भी आई थी कि यश की मूवी को 4 जून की रिलीज डेट मिली। लेकिन ये डेट भी काफी दिनों तक फिक्स नहीं रही और इसे फिर आगे बढ़ा दी गई है। अब मेकर्स की तरफ से नया रिलीज का नया अपडेट सामने आया है। टॉक्सिक की एर और नई रिलीज डेट को अनाउंस किया गया है, जो कि 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
नई रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है और माना जा रहा है कि अब ये तारीख फिल्म के लिए फिक्स रहने वाली है। वहीं, टॉक्सिक आपको अब से करीब 2 महीने बाद थिएटर्स में देखने को मिलेगी। कहा जा रहा है कि टॉक्सिक की नई रिलीज डेट के पीछे की वजह फेस्टिव सीजन है।
दरअसल, 26 अगस्त 2026, बुधवार को यह फिल्म वरमहालक्ष्मी, ओणम, ईद और रक्षा बंधन जैसी लंबी छुट्टियों का फायदा उठाने के लिए रिलीज की जा रही है। हफ्ते के बीच में रिलीज होने से टॉक्सिक त्योहारों के समय में अपनी ओपनिंग रन को ज्यादा से ज्यादा कर पाएगी, जिससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में दर्शकों की बढ़ी हुई दिलचस्पी का फायदा हो सकता हैय़
माना जा रहा है कि यह फिल्म इस दौरान एक बड़े सिनेमाई इवेंट के लिए एक आदर्श लॉन्च पैड बनाता है, जिससे फिल्म अलगअलग क्षेत्रों, भाषाओं और डेमोग्राफिक्स के दर्शकों तक पहुंच पाएगी।
इससे पहले यश केजीएफ 2 में धमाल मचा चुके हैं
गौरतलब है कि इस फिल्म का फैंस में उत्साह खूब देखने को इसलिए मिल रहा है क्योंकि इस मूवी के चलते रॉकिंग स्टार यश करीब 4 सालों बाद सिनेमाघरों में वापसी करने जा रहे हैं। इससे पहले वह साल 2022 में केजीएफ चैप्टर 2 में नजर आए थे।




