India

मानसून में सीलन की बदबू करती है परेशान, ये आसान तरीके घर को रखेंगे फ्रेश

मानसून में सीलन और इससे आने वाली बदबू से परेशान रहते हैं तो बस आपको कुछ आसान से तरीके अपनाने चाहिए. इससे न सिर्फ सीलन की समस्या कम हो जाएगी, बल्कि आपके घर में एक बढ़िया फ्रेगरेंस भी फैल जाएगा. घर में सीलन आने की मुख्य वजह होती है दीवारों या फर्श में कहीं पर ऐसी जगह जहां से नमी अंदर आ रही हो. कई बार पाइप लाइन में ब्लॉकेज, सही वेंटिलेशन न होने की वजह से भी सीलन की बदबू आने लगती है.

मानसून में सीलन की बदबू करती है परेशान, ये आसान तरीके घर को रखेंगे फ्रेश

सीलन की बदबू से निजात पाने के लिए और नमी को कम करने के लिए आपको घर में सबसे पहले ये पहचान करनी चाहिए कि ये किस वजह से है. इन जगहों को ठीक कराएं. इसके अलावा कुछ घरेलू चीजें जैसे बेकिंग सोडा, नींबू का रस भी सीलन की बदबू को दूर करने में कारगर रहता है.

वेंटिलेशन को करें सही

सीलन और इससे होने वाली बदबू से बचने के लिए जरूरी है कि आपके घर में ताजी हवा और धूप आती रहे. इसके लिए वेंटिलेशन सही होना जरूरी है. घर की खिड़कियों को धूप निकलने पर मॉर्निंग के टाइम में खोल दें और इसी तरह से शाम के समय भी खिड़कियां खोलें. क्रॉस वेंटिलेशन की व्यवस्था भी कर सकते हैं जो सबसे बेस्ट है.

कपड़ों और बिस्तर को धूप दिखाएं

बारिश के दौरान कपड़ों और बिस्तर में भी सीलन पकड़ जाती है. इस वजह से इसमें से अजीब सी महक आने लगती है जो आपके कमरे को भी बदबूदार बना सकती है. जरूरी है कि आप अपनी अलमारी में रखे कपड़ों और डेली वियर के कपड़ों के साथ ही बिस्तर को अच्छी तरह से धूप दिखाएं.

Getty Images

बेकिंग सोडानींबू आएगा काम

घर में पोंछा लगाने के लिए पानी में बेकिंग सोडा और नींबू का रस एड कर दें. इससे बैक्टीरिया भी मर जाएंगे और आपके घर में एक बढ़िया आएगी. आप चाहे तो नींबू का रस 1 लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे भी कर सकते हैं.

लीकेज की समस्या करें खत्म

मानसून में घर के अंदर सीलन यी इसकी बदबू न आए, इसके लिए सबसे पहले आपको लीकेज की समस्या को खत्म करना चाहिए, जिन जगहों पर सीलन आती है वहां पर सीलन प्रूफ पेंट करवाएं या फिर दरारों को अच्छी तरह सी सीमेंट से सील करवा दें.

एक्टिवेटेड चारकोल का यूज करें

आप एक्टिवेटेड चारकोल के छोटे पाउच बनाकर सूती या मलमल के कपड़े में बांधकर पोटली बनाकर घर में अलगअलग जगहों पर रख दें. इससे भी सीलन की बदबू खत्म होती है, क्योंकि एक्टिवेटेड चारकोल में सीलन, नमी और बदबू को सोखने की अच्छी क्षमता होती है.इन पाउच को हर कुछ दिनों पर बस धूप दिखाते रहना चाहिए ताकि ये फिर से चार्ज हो जाएं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply