Harmanpreet Kaur: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में आज भारतीय महिला टीम का सामना साउथ अफ्रीका की महिला टीम से हो रहा है. भारतीय महिला टीम ने आज के मैच में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस मैच से पहले टीम इंडिया 2 मैच जीतकर आ रही है, वहीं साउथ अफ्रीका की टीम 1 मैच में जीती है, जबकि 1 मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए इस मैच में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है, भारतीय टीम की कप्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी टीम में 2 बदलाव किया है.
टीम इंडिया में कप्तान Harmanpreet Kaur ने किए 2 बदलाव
भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस मैच में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया कि पिछले मैच में चोट की वजह से बाहर हुई श्रेयांका पाटिल की जगह प्रेमा रावत अपना डेब्यू करेंगी, जबकि क्रांति गौड़ की जगह अरूंधती रेड्डी को टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में जगह दिया गया है.
टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि
“हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. मुझे लगता है कि यह एक अच्छी पिच है. अगर हम पहले बैटिंग करके अच्छा स्कोर बनाते हैं, तो इससे हमें मैच जीतने में मदद मिलेगी. क्रीज़ पर कुछ समय बिताना होगा.”
हरमनप्रीत कौर का ये 200वां मैच है, जिसके बारे में बात करते हुए उन्होंने अपने दोस्तों, परिवार और बीसीसीआई का धन्यवाद किया और कहा कि
“यह मेरा 200वां मैच है, यह एक शानदार सफ़र रहा है. कभी नहीं सोचा था कि मैं यहाँ तक पहुँचूँगी. भगवान की कृपा रही है, मैं उनकी शुक्रगुज़ार हूँ. दोस्तों, परिवार और BCCI का शुक्रिया.”
वहीं टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हुए बदलाव को लेकर हरमनप्रीत कौर ने कहा कि
“चोट की वजह से श्रेयंका नहीं खेल रही हैं, प्रेमा अपना डेब्यू कर रही हैं. अपने 200वें मैच को लेकर मैं ज़्यादा नर्वस हूँ, जबकि वह बहुत शांत दिख रही हैं. क्रांति गौड़ बाहर हैं और अरुंधति खेल रही हैं.”
वहीं साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोलवार्ड ने कहा कि
“शायद मैं भी पहले बैटिंग ही करती. यह एक बड़ा मैच है, इसलिए मैं बोर्ड पर कुछ रन बनाना पसंद करती. हाल ही में उनके खिलाफ जीतना अच्छा रहा, लेकिन वर्ल्ड कप में उन्होंने हमें हराया है. टीम में दो बदलाव किए हैं. यहाँ पिच काफी धीमी है, इसलिए हमने ऐसे बल्लेबाजों को शामिल करने का सोचा जो स्पिन के खिलाफ अच्छा खेलते हैं.”
IND vs SA मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत महिला : स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर , ऋचा घोष , दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, नंदनी शर्मा.
दक्षिण अफ्रीका महिला : लौरा वोलवार्ड , तज़मिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसेन, डेन वैन नीकेर्क, मारिज़ैन कप्प, नादिन डी क्लर्क, क्लो ट्रायॉन, सिनालो जाफ्ता , शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा.



