India

Badaun Youth Climbs Mobile Tower: प्रेमिका से निकाह की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक, तीन घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Badaun Youth Climbs Mobile Tower: उत्तर प्रदेश के बदायूं के वजीरगंज कस्बे में रविवार को उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब एक युवक प्रेमिका से निकाह कराने की मांग को लेकर मोबाइन टावर पर चढ़ गया। युवक की इस हरकत से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब तीन घंटे तक इस घटनाक्रम के दौरान पुलिस, परिजन और स्थानीय लोग युवक को समझाने में जुटे रहे। आखिरकार बातचीत और आश्वासन के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। 

Badaun Youth Climbs Mobile Tower: प्रेमिका से निकाह की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक, तीन घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

प्रेम संबंध को लेकर उठाया बड़ा कदम

जानकारी के अनुसार युवक की पहचान बरेली जिले की आंवला तहसील के अलीगंज गांव निवासी नदीम के रूप में हुई। बताया गया कि नदीम अपने भाई की साली से प्रेम करता है और उसी से निकाह करना चाहता है। युवती वजीरगंज क्षेत्र के रहने वाली बताई जा रही है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई। 

बताया जा रहा है कि युवती के परिजनों ने उसका रिश्ता किसी दूसरे युवक के साथ तय कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर नदीम ने विरोध जताने के लिए ये कदम उठाया औऱ वजीरगंज स्थित एवीएस स्कूल के पीछे लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। 

टावर पर चढ़ते ही इलाके में मची हलचल 

जैसे ही युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, आसपास के लोगों की नजर उस पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। टावर की उचांई और युवक की स्थिति को देखते हुए लोगों की चिंता बढ़ गई। युवक लगातार प्रेमिका से निकाह कराने का मांग करता रहा और अपनी बात मनवाने पर अड़ा रहा। 

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी तत्तकाल मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए पूरे क्षेत्र को निगरानी में लिया और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रयास शुरु कर दिए। 

पुलिस, परिजन और स्थानीय लोगों ने की समझाइश

घटना की जानकारी मिलते ही युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों, परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने मिलकर युवक को नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयाक किया। करीब तीन घंटे तक लगातार बातचीत का दौर चलता रहा। 

इस दौरान युवक निकाह की मांग पर अड़ा रहा। पुलिस और अन्य लोगों ने उसे भरोसा दिलाया कि उसकी बात सुनी जाएगी और निकाह के संबंध में बातचीत कराने का प्रयास किया जाएगा। काफी समझानेबुझाने और आश्वासन मिलने के बाद युवक नीते उतरा।  

सुरक्षित नीचे उतरने के बाद थाने ले गई पुलिस

लंबे प्रयासों के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से नदीम को सुरक्षित टावर के नीते उतार लिया गया। युवक के नीचे आते ही मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ वजीरगंज थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की गई।

पुलिस का कहना है कि समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं होने दी गई। फिलहाल पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। 

 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply