
कलियुग में इंसान की हैवानियत की कोई सीमा नहीं रह गई है. अमेरिका से एक ऐसी जघन्य और घिनौनी घटना सामने आई है जिसे सुनकर किसी भी इंसान के रोंगटे खड़े हो जाएंगे. एरिजोना के फीनिक्स शहर में 31 साल के फेनरिस लू नामक व्यक्ति को मॉर्ग में घुसकर चार मुर्दा लाशों के साथ यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस के अनुसार बुधवार की सुबह मेडिकल एग्जामिनर ऑफिस (Maricopa County Office of the Medical Examiner) में ब्रेक-इन की सूचना मिली थी. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो हैरान रह गई. आरोपी फेनरिस लू मॉर्ग के अंदर 11 बॉडी बैग्स को छेड़ चुका था और चार लाशों का यौन शोषण कर चुका था. मॉर्ग में घुसने के लिए आरोपी ने चोरी के औजारों का इस्तेमाल किया था. पुलिस ने उसे बर्बरता, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, चोरी के औजार रखने, भागने के प्रयास और चार मामलों में डेड पर्सन के साथ यौन संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है.
जिंदा महिलाओं में नहीं था इंटरेस्ट
जांच में पता चला कि फेनरिस लू को जिंदा महिलाओं में कोई आकर्षण नहीं था. वह मुर्दा लाशों के प्रति आकर्षित होता था. यह उसका पुराना शौक था जिसे उसने इस घटना में पूरा किया. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या वह पहले भी ऐसी घटनाओं में शामिल रहा है या यह पहली बार था. मॉर्ग के अंदर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं. इतनी संवेदनशील जगह पर कैसे कोई आसानी से घुस गया, इसकी जांच हो रही है. अस्पताल और मॉर्ग प्रशासन ने भी आंतरिक जांच शुरू कर दी है.
नेक्रोफीलिया क्या है?
चिकित्सा विज्ञान में इसे नेक्रोफीलिया कहते हैं. यह एक गंभीर मानसिक विकार है जिसमें व्यक्ति मुर्दा शरीरों के प्रति यौन आकर्षण महसूस करता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन इसे पैराफीलिया विकारों में शामिल करता है. ऐसे लोगों को तुरंत मनोचिकित्सकीय मदद की जरूरत होती है. अमेरिका में इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हुई है. पहले भी कई केस दर्ज हुए हैं लेकिन इतनी बड़ी संख्या में एक ही बार चार लाशों का शोषण पहली बार है. पुलिस ने फेनरिस लू को जेल भेज दिया है. जांच एजेंसियां पूरे सीसीटीवी फुटेज, फिंगरप्रिंट और अन्य सबूत जुटा रही हैं. यदि दोषी पाया गया तो उसे लंबी सजा हो सकती है क्योंकि अमेरिका में डेड बॉडी के साथ यौन संबंध को गंभीर अपराध माना जाता है.



