IndiaTrending

बिहार पुलिस के साथ NEET परीक्षा देने पहुंचा युवक, हाथों में हथकड़ी देख चौंके परीक्षार्थी…

बिहार पुलिस के साथ NEET परीक्षा देने पहुंचा युवक, हाथों में हथकड़ी देख चौंके परीक्षार्थी…

NEET UG Re-Exam: नीट यूजी की परीक्षा में अनोखा दृश्य देखने को मिला. जहां एक कैदी को पुलिस गिरफ्त में हथकड़ी लगाकर एग्जाम देने लाया गया. उसे देखकर हरकोई दंग रह गया. पूरी तरह से जांच के बाद युवक को एग्जाम सेंटर के अंदर भेजा गया. यह नजारा सीतामढ़ी के परीक्षा केंद्र डुमरा स्थित कमला गर्ल्स स्कूल में दिखाई दिया.

सीतामढ़ीः देश भर में आज नीट यूजी (NEET) का री-एग्जाम आयोजित किया गया. सीतामढ़ी में भी कड़ी सुरक्षा के बीच पेपर कराया गया, लेकिन यहां एक सेंटर पर अनोखा नजारा देखने को मिला. जब हाथ में हथकड़ी लगाए बिहार पुलिस के एक जवान की गिरफ्त में युवक परीक्षा देने पहुंचा. बाकायदा उसकी जांच हुई और अन्य छात्रों की तरह ही सारी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद उसे परीक्षा देने दी गई. उसकी एंट्री देखकर सारे छात्र दंग रह गए.

सीतामढ़ी जिले में आयोजित NEET परीक्षा के दौरान एक अनोखा दृश्य देखने को मिला. जब सीतामढ़ी मंडल कारा में बंद एक कैदी पुलिस सुरक्षा के बीच हथकड़ी लगाए परीक्षा देने पहुंचा. कैदी युवक की पहचान अफजद अली, पिता मंसूर अंसारी के रूप में हुई. वह कन्हौली बगहा, सीतामढ़ी के रहने वाले हैं. जानकारी के अनुसार अफजद अली मारपीट के एक मामले में सीतामढ़ी जेल में बंद है. इस बीच उसने NEET परीक्षा के लिए आवेदन किया था. उसका परीक्षा केंद्र डुमरा स्थित कमला गर्ल्स स्कूल में निर्धारित किया गया था.

सुरक्षा में लाया गया एग्जाम देने
सीतामढ़ी न्यायालय से परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिलने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया. पुलिसकर्मियों की निगरानी में अफजद अली परीक्षा केंद्र पहुंचा. जहां आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे परीक्षा में शामिल होने दिया गया. परीक्षा केंद्र पर हथकड़ी लगाए कैदी को देखकर परीक्षार्थियों और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. मामले पर डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने कहा युवक मारपीट मामले में जेल में बंद है, न्यायालय के आदेश पर उसे जेल से परीक्षा केंद्र पर लाया गया है.

नीट पेपर में कड़ी जांच
देश भर में आज नीट का री-एग्जाम कराया जा रहा है. इसको लेकर खास तैयारियां की गईं हैं. हर सेंटर पर सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैदी से की गई. साथ ही परीक्षार्थियों की भी जांच की गई. जिसमें टॉर्च से कान चेक किए गए. साथ नाक पर टेप चिपकाया गया. साथ ही यूपी, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में CRPF, ITBP और BSF के जवानों को मैदान में उतारा गया है. राजस्थान के दौसा और हरियाणा के गुरुग्राम में जिला प्रशासन ने धारा 163 (निषेधाज्ञा) लागू की है. इसके तहत परीक्षा केंद्रों की 300 मीटर की परिधि में कोचिंग सेंटर्स और फोटोकॉपी की दुकानें बंद रखी गई हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply