IndiaUttar Pradesh

नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला के नाम से ID बनाकर ठगी करने वाला डॉक्टर अरेस्ट… कैसे पकड़ा गया?

Noida Cyber ​​Crime Police: नोएडा में साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका अपनाते हुए डेटिंग एप को अपना हथियार बना लिया है. नोएडा साइबर क्राइम पुलिस ने ऐसे एमबीबीएस डॉक्टर को गिरफ्तार किया है, जो महिला बनकर युवकों को प्रेम जाल में फंसता था और उनसे लाखों रुपए की ठगी करता था. आरोपी ने डेटिंग ऐप पर श्रीदेवी नाम से फर्जी महिला प्रोफाइल बना रखी थी. अब तक दो लोगों को चूना लगा चुका है.

नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला के नाम से ID बनाकर ठगी करने वाला डॉक्टर अरेस्ट… कैसे पकड़ा गया?

जानकारी के मुताबिक, आरोपी डॉक्टर ने डेटिंग ऐप पर आकर्षक महिला की फोटो लगाकर फर्जी अकाउंट बनाया था, जिसके जरिए वह युवकों से बातचीत करता था और धीरेधीरे उन्हें अपने जाल में फंसा लेता था. विश्वास जीतने के बाद आरोपी अलगअलग बहानो से उनसे रुपए मंगवाता था. जांच में सामने आया है कि शुरुआती तौर पर आरोपी ने दो लोगों से करीब 10 लाख रुपए की ठगी की है. पुलिस अन्य पीड़ितों और ठगी की पूरी रकम का भी पता लग रही है.

डॉक्टर कर रहा था ठगी

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी निवासी डॉक्टर रामकृष्ण NADEके रूप में हुई है. वह एमबीबीएस एमडी बताया जा रहा है और ग्रेटर नोएडा की एक सोसायटी में रह रहा था. जानकारी में यह भी सामना है कि निजी अस्पताल से नौकरी छोड़ने के बाद खर्च चलाने के लिए उसने ऑनलाइन ठगी का रास्ता अपनाया था. अपने फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से दोस्ती की और रुपए अपने बैंक खातों में ट्रांसफर कराए.

आरोपी से पूछताछ जारी

रकम आने के बाद वह सिम और मोबाइल बदल देता था, ताकि उसे कोई पहचान ना सके. पीड़ितों की शिकायत के बाद साइबर क्राइम पुलिस ने बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच शुरू की, जिससे आधार पुलिस ने ठग को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह अब तक कितने लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना चुका है और कितने रुपए ऐंठ चुका है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply