
रात्रि का भोजन ये मोटापे का कारण है। पहला कारण आप यह प्रयास करें कि आप को रात्रि 8:00 बजे के बाद कुछ नहीं खाना। इतना तो आप कर ही सकते हैं। इसको बंद कर दीजिए। फिर आप देखेंगे आपका मोटापा बहुत जल्दी कम हो जाएगा। अगर बहुत ज्यादा भूख लगे किसी से रहा ना जाए तो थोड़ी सब्जी खा ले। सूप पी ले या दूध पी लो पर अनाज मत खाना। अन्न वाली कोई चीज मत खाना। इससे मोटापा काफी घट जाएगा।
फ्रिज को ठंडा पानी पीने के नुकसान
सुबह उठकर के नियम बनाएं चाहे सर्दी हो चाहे गर्मी हो कि आप गर्म पानी ही पिएंगे। तीसरा नियम बनाइए कि आप कुछ भी हो जाए बहुत ठंडा पानी नहीं पिएंगे। आहार की जो विज्ञान है उसमें बहुत गर्म और बहुत ठंडे का निषेध है। आप गरम गरम भोजन खाते हैं ऊपर से ठंडे ठंडे आइसक्रीम को खा लेते हैं या तो आइसक्रीम खा लो पहले या तो भोजन खा लो। साथ में मत करो। यह छोटी-छोटी व्यवस्थाओं के नियम पालते हैं। तो बहुत कुछ ठीक कर सकते हैं।
रोग प्रतिरोध बढ़ाने की विश्व की सबसे अनमोल औषधि गिलोय
किसी किसी की इम्यूनिटी इतनी कमजोर होती है कि बार बार सर्दी जुकाम बुखार की बीमारी हो जाती है। जब देखो तभी छी छी, गला खराब, पेट खराब, थोड़ी सी गर्मी बड़ी, थोड़ी सी सर्दी हुई, थोड़ी सी धूल लगी उसी से ही बुरा हाल हो जाता है। एलर्जी, सर्दी, जुकाम, बुखार बिमार पड़े रहते है। कभी उल्टी, कभी दस्त, कभी बुखार शरीर में ताकत ही नहीं।
जिनकी इम्यूनिटी वीक है। इम्युनिटी को बढ़ने के लिए गिलोय से बेहतर पूरे ब्रह्मांड में कोई औषधि नहीं। इतना जबरदस्त इसका लाभ होगा। गिलोय में तो इतनी ताकत है इसका नाम है अमृता। जो गिलोय पियेगा वो बीमारी से नहीं मरता। स्वभाविक मृत्यु तो कोई रोक नहीं सकता। लेकिन गिलोय पीने वाला कोई बीमारी से नहीं मरेगा। यह इसकी सबसे बड़ी खासियत है। इतनी महिमा है इसकी। साधारण चीज नहीं है। इसे हमने इसकी गोली बना रखी है। इसका जूस बना रखा है। हां खाने पर नियंत्रण रखना है। गिलोय को एक साथ ज्यादा नहीं लेना है। एक साथ ज्यादा खाना खाने से मेटाबॉलिज्म कमजोर पड़ जाता है। कैल्शियम की कमी, हिमोग्लोबिन की कमी, विटामिन D3, विटामिन B12 की कमी में एक तो गिलोय का सेवन करो।
शरीर के लिए अलसी के फायदे
अलसी को फ्लैक्सीड बोलते हैं। इस पर रिसर्च भी काफी हुआ है। फ्लेक्सीड उसका पाउडर करके रख ले। गुजराती लोग तो उपवास में भी खाते हैं।अलसी को थोड़ा सेक करके इसका पाउडर कर ले। इसको दही में ले ले। विटामिन D3, विटामिन बी12 की डेफिशियेंसी नहीं होगी। कपालभाति पूरा करें। ये आजकल कॉमन हो गया है।
किसी किसी को विटामिन D3, विटामिन B12, कैल्शियम की कमी एक साथ होता है। ये तीनो की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती है, दुखती है हड्डियां, खास करके टांगों पर हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। दातों के अंदर भी गैप आने लगता है। इन सभी परेशानियों के लिए यह उपयोगी है।
कोलेस्ट्रोल को बैलेंस करने के लिए लहसुन
लहसुन के बारे में बात कर रहा था कि लहसुन भिगोकर खाओ और बादाम को भिगोकर खाते हैं तो ठंडा होता है ना भिगो कर खाओ तो गरम। लहसुन को रात को भिगो दो पानी में सुबह उसके छोटे-छोटे टुकड़े करके निगल लो। कोलेस्ट्रॉल के लिए बहुत अच्छा है। किसी किसी के ऐसे सफेद सफेद दाग होते हैं। आंखों के पास बहुत खराब लगते है।
कोलेस्ट्रॉल ज्यादा बढ़ने से ब्लड प्रेशर की ,हार्ट की, ब्रेन हेमरेज की, पैरालाइसिस की कोई भी प्रॉब्लम हो सकती है। कॉलेस्ट्रोल के लिए नींबू, लहसुन, अदरक, प्याज इन सबको कूट लो। नींबू का रस निकाल लो। लहसुन, प्याज, अदरक इन सब को ले लिया। जैसे 100 ग्राम अदरक, 100 ग्राम लहसुन, 100 ग्राम प्याज, 100 ग्राम नींबू का रस। फिर एक जगह सब रस डाल दिया। फिर धीमी धीमी आंच पर पका लो। तो 400 ग्राम का करीब 100 ग्राम के आस पास इनका रस रह जाये जब गाड़ा हो जाए। तभी इसमें रस के बराबर 100 ग्राम शहद मिलाकर रख लो। एक दो चम्मच खिला दो।
यह हार्ट के लिए, हाई ब्लड प्रेशर के लिए रामबाण चीज बन जाती है। एंजाइना पैन तक बंद हो जाती है। कितने लोगों ने प्रयोग किया। हार्ट के ब्लॉकेज निकल जाती है। कोलस्ट्रोल एकदम ठीक हो जाता है। परेलाइसिस तक ठीक हो जाता है। बहुत अद्भुत है कोलेस्ट्रोल के लिए। मैं अभी बता रहा था एक तो लहसुन बताया और यह प्रयोग बताया हार्ट और ब्लड़ प्रेशर सब के लिए और सुनो किसी किसी का खून बहुत गाढ़ा हो जाता है तो प्याज खाया करो। सुबह सुबह खाली पेट या तो प्याज खा लो या प्याज का रस निकालो उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पी लो। अद्भुत है यह प्रयोग। प्याज से लू भी नहीं लगती।
कोलेस्ट्रोल बैलेंस करने के लिए लौकी का रस
कॉलेस्ट्रोल के लिए लोकी का जूस तो रामबाण है। कोलेस्ट्रोल की दवाई लेने से लोगों का लीवर खराब हो जाता है। छ महीने में उनको लीवर का टेस्ट करवाना पड़ता है। उनका लीवर बैठ जाता है। उनको लिवर की भयंकर समस्या हो जाती है। अर्जुन की छाल और दालचीनी यह बहुत अच्छी चीज है। रामवाण है कोलेस्ट्रोल के लिए। उल्टी पुलटी दवाइयां खाते हुए सबसे ज्यादा खतरनाक दवाई होती है कोलेस्ट्रॉल की। उसके बाद थायराइड की, ब्लड प्रेशर की, उसके बाद शुगर की और नींद की ये जितनी भी दवाईया है बड़ी खतरनाक है।



