
उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में दूल्हे को दुल्हन की निजी वीडियो दिखाने के बाद लड़के ने शादी करने से इन्कार कर दिया. इसके अगले दिन लड़की ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जान देने की कोशिश की.
उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में लड़की की लौटी बारात
UP Crime: उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिसके बारे में बताया जा रहा है कि दुल्हन का एक निजी वीडियो दिखाए जाने के बाद दूल्हे ने शादी से इन्कार कर दिया. जैसे ही दूल्हे ने शादी से इन्कार किया. चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद दूल्हा बिना शादी किए ही बारात लेकर लौट गया. इस घटना से परेशान होकर अपने ही दिन दुल्हन ने जहर खा लिया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.
बताया जा रहा है कि आक्रामक व्यवहार के लिए चर्चित युवकों ने दूल्हे को दुल्हन का एक निजी वीडियो दिखाया था. गांव के बुजुर्गों के समझाने-बुझाने के बावजूद दूल्हे ने शादी करने से इन्कार कर दिया.
बारात लेकर लौटा दूल्हा
शादी तोड़ने के बाद दूल्हा बारात लेकर चला गया. बारात लौटने के बाद दुल्हन इतनी टूट गई कि उसने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की. उसे तुंरत सीएचसी में भर्ती कराया गया. मामला बढ़ने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना टांडा कोतवाली के पुंथर मौहरिया की है. गांव की रहने वाली लड़की की बारात मांझा काजीपुर गांव से आई थी. लेकिन द्वारपूजा समारोह के दौरान स्थानीय युवकों शुभ-लाभ और उनके साथियों ने दूल्हे को दुल्हन का एक अश्लील वीडियो दिखा दिया. जिसके बाद उसने शादी रद्द कर दी.
लड़की ने जहरीले पदार्थ का कर दिया सेवन
हालात बिगड़ता देख किसी ने ‘डायल 112’ की टीम की सूचना दे दी. जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और बारात चली गई. घटनाक्रम से परेशान होकर युवती ने अगले दिन जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान देने की कोशिश की. उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया. ठीक होने के बाद वह और उसका परिवार टांडा कोतवाली पुलिस स्टेशन पहुंचे. उन्होंने गांव के युवकों पर जबरदस्ती अश्लील वीडियो बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया. जिसको लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की.


