CricketIndia

IND vs IRE: प्रसिद्ध कृष्णा ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, आयरलैंड के खिलाफ एक पारी में खाए 5 छक्के

आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 57 रन लुटाए और उनकी गेंदों पर 5 छक्के लगे। इसी के साथ वह आयरलैंड में एक टी20 पारी में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए।

IND vs IRE: प्रसिद्ध कृष्णा ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, आयरलैंड के खिलाफ एक पारी में खाए 5 छक्के

IND vs IRE, Prasidh Krishna bowling spell: भारत और आयरलैंड के बीच बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में जहां एक ओर भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लिए, वहीं तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा अपनी लय से पूरी तरह भटके नजर आए। आयरलैंड के बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ खुलकर बल्लेबाजी की और भारतीय तेज गेंदबाज के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने चार ओवर के स्पेल में 57 रन खर्च किए और सिर्फ एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। उनकी गेंदों पर आयरलैंड के बल्लेबाजों ने कुल पांच छक्के और चार चौके जड़े। इसी के साथ वह आयरलैंड की धरती पर एक टी20 मुकाबले में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए।

IND vs IRE: प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदबाजी पर जमकर बरसे रन

प्रसिद्ध कृष्णा को कप्तान श्रेयस अय्यर ने सातवें ओवर में गेंद थमाई, लेकिन शुरुआत से ही वह महंगे साबित हुए। बेंजामिन कैलिट्ज़ ने उनके पहले ओवर में दो छक्के जड़ दिए। इसके बाद नौवें और 11वें ओवर में उन्होंने कुछ हद तक रनगति पर अंकुश लगाया, लेकिन इन दोनों ओवरों में भी दो चौके खाए। चार ओवर पूरे होने तक प्रसिद्ध के खाते में 57 रन दर्ज हो चुके थे और उनका इकॉनमी रेट 14.25 का रहा।

27 RUNS FROM THE PRASIDH KRISHNA OVER. 🤯 pic.twitter.com/eAs0swUCAk

— Mufaddal Vohra June 26, 2026

IND vs IRE: आखिरी ओवर में 27 रन लुटाए

प्रसिद्ध कृष्णा की सबसे ज्यादा पिटाई उनके आखिरी ओवर में हुई। पारी के 17वें ओवर में गेंदबाजी करने आए कृष्णा की पहली तीन गेंदों पर दो चौके लगे। इसके बाद गैरेथ डेलानी ने लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़कर भारतीय गेंदबाज की मुश्किलें और बढ़ा दीं। इस ओवर में कुल 27 रन आए, जिसने उनके गेंदबाजी आंकड़ों को पूरी तरह बिगाड़ दिया।

IND vs IRE: टी20 में लगातार खराब रहे हैं आंकड़े

प्रसिद्ध कृष्णा का टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड भी खास प्रभावशाली नहीं रहा है। अब तक खेले छह टी20 मुकाबलों में वह सिर्फ आठ विकेट ही ले सके हैं। इस दौरान उन्होंने 24 ओवर में 277 रन खर्च किए हैं और उनका इकॉनमी रेट 11.54 का रहा है। लगातार महंगे साबित होने के बावजूद टीम प्रबंधन उन पर भरोसा जता रहा है और उन्हें लगातार मौके मिल रहे हैं।

IND vs IRE: आयरलैंड ने बनाया बेलफास्ट का सबसे बड़ा स्कोर

आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 182 रन बनाए, जो बेलफास्ट में टी20 इंटरनेशनल का सबसे बड़ा स्कोर है। कप्तान लॉर्कन टकर ने 36 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली, जबकि गैरेथ डेलानी 49 रन बनाकर नाबाद लौटे। हालांकि प्रसिद्ध कृष्णा को छोड़ दें तो बाकी भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा। हर्षित राणा ने 24 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दोदो विकेट झटके। शिवम दुबे को भी एक सफलता मिली।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply