IndiaTrending

कानपुर एयरपोर्ट पर हादसा! चलते प्लेन के पंखे से टकराई महिला पायलट, ऑर्गनाइजेशन ने छुपाई बात, एक्शन में DGCA

Kanpur Airport Garg Aviation Female Cadet Injured: कानपुर एयरपोर्ट पर बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। कानपुर एयरपोर्ट में सुरक्षा में बड़ी चूक के कारण एक महिला कैडेट पायलट गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, एक फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन में शुक्रवार देर रात एक महिला कैडेट पायलट को ट्विनइंजन वाले ट्रेनर एयरक्राफ्ट से तब उतरने के लिए कहा गया, जब उसके प्रोपेलर चल रहे थे।

कानपुर एयरपोर्ट पर हादसा! चलते प्लेन के पंखे से टकराई महिला पायलट, ऑर्गनाइजेशन ने छुपाई बात, एक्शन में DGCA
कानपुर एयरपोर्ट पर हादसा! चलते प्लेन के पंखे से टकराई महिला पायलट, ऑर्गनाइजेशन ने छुपाई बात, एक्शन में DGCA

जैसे ही वह प्लेन से उतरकर दूर जा रही थी, तभी प्रोपेलर उसकी पीठ से टकरा गया। सूत्रों के अनुसार, इस टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि महिला कैडेट को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में अब आरोप लगाया जा रहा है कि फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन ने इस दुर्घटना की जानकारी डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन को नहीं दी।

नाइट इंस्ट्रक्शनल फ्लाइंग के दौरान हादसा

26 जून 2026 को कानपुर चकेरी एयरपोर्ट पर गार्ग एविएशन का ट्विनइंजन वाला टेक्नाम P2006T एयरक्राफ्ट नाइट इंस्ट्रक्शनल फ्लाइंग कर रहा था। एयरक्राफ्ट में एक फ्लाइट इंस्ट्रक्टर और एक कैडेट सवार थे। लैंडिंग के बाद, ट्रेनी पायलट इंजन चालू रहने के दौरान ही एयरक्राफ्ट से नीचे उतरी।

चलते हुए प्रोपेलर की चपेट में आने से कैडेट की पीठ में चोट लग गई। उसे कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच पूरी होने तक संबंधित इंस्ट्रक्टर को फ्लाइंग ट्रेनिंग की ड्यूटी से हटा दिया गया है। साथ ही, DGCA ने जांच पूरी होने तक घटना में शामिल एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल न करने का निर्देश दिया है। फिलहाल, DGCA इस मामले की जांच कर रहा है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply