IndiaTrending

नाबालिग प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पूरामुफ्ती में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Prayagraj Minor Love Marriage: प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अपनी नाबालिग प्रेमिका को बालिका सुधार गृह से बाहर लाकर शादी कराने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की जानकारी लोगों को हुई।

नाबालिग प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पूरामुफ्ती में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
नाबालिग प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पूरामुफ्ती में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

घटना 16 मार्केट के पीछे स्थित टावर की है, जहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गए।

उदित निषाद का नाबालिग किशोरी से प्रेम संबंध

पुलिस ने बताया कि एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी उदित निषाद का अपने गांव की एक नाबालिग किशोरी से प्रेम संबंध था। कुछ दिन पहले दोनों घर से चले गए थे, जिसके बाद किशोरी के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों को बरामद किया। पूछताछ में किशोरी ने अपनी मर्जी से युवक के साथ जाने की बात कही, इसलिए युवक के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज नहीं किया गया। हालांकि, नाबालिग होने के कारण किशोरी को नियमानुसार बालिका सुधार गृह भेज दिया गया।

सुधार गृह से बाहर लाकर उससे शादी कराने की मांग

पूरामुफ्ती के अनुसार, युवक अब किशोरी को से बाहर लाकर उससे शादी कराने की मांग कर रहा है। मौके पर युवक के पिता भैया राम निषाद, मां और बहन भी पहुंचे और उसे समझाने का प्रयास किया। युवक का कहना है कि जब तक उसकी मांग नहीं मानी जाएगी, वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा। फिलहाल पुलिस और प्रशासन युवक को सुरक्षित नीचे उतारने और पूरे मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply