IndiaUttar Pradesh

अखिलेश यादव को बर्थडे विश, राहुल गांधी ने UP चुनाव के लिए दे दिया बड़ा संदेश

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज बुधवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. उन्हें जन्मदिन की शुभकामना देने वालों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मायावती जैसे प्रदेश के शीर्ष नेता भी शामिल रहे. हालांकि अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पड़े अखिलेश के जन्मदिन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने जन्मदिन की शुभकामना में बड़ा सियासी मैसेज देने की कोशिश की है.

अखिलेश यादव को बर्थडे विश, राहुल गांधी ने UP चुनाव के लिए दे दिया बड़ा संदेश

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज अखिलेश को दिए अपने शुभकामना संदेश में सियासी तड़के को भी शामिल करने की कोशिश की. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दोनों इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं और अगले साल यूपी में होने वाले चुनाव में मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी में है. हालांकि सीट शेयरिंग को लेकर दोनों ओर से नेताओं के बयान लगातार सामने आ रहे हैं.

अखिलेश का जन्मदिन और PDA की बात

लेकिन राहुल गांधी ने अखिलेश के जन्मदिन पर पीडीए का जिक्र कर दोनों पक्षों को अपना संदेश दे दिया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने पोस्ट में कहा, “अखिलेश जी को जन्मदिन की बहुतबहुत बधाई. PDA की हिस्सेदारी से सामाजिक न्याय का संकल्प हम मिल कर पूरा करेंगे. अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं.”

जन्मदिन की बहुतबहुत बधाई @yadavakhilesh जी।

PDA की हिस्सेदारी से सामाजिक न्याय का संकल्प हम मिल कर पूरा करेंगे। अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं।

— Rahul Gandhi July 1, 2026

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश राज्य की सियासत में पीडीए का ही नारा लंबे समय से लगाते रहे हैं. अखिलेश की पीडीए का मतलब है पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक. यह अखिलेश का ही पीडीए रहा जिसने 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जोर का झटका दिया था, और राज्य की सबसे अधिक सीट जीत कर सभी को चौंका दिया था.

चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी

हालांकि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा कांग्रेस के साथ पीडीए के नाम पर चुनाव लड़ने की तैयारी में लगी है, लेकिन सीट शेयरिंग को लेकर दोनों दलों में बयानबाजी है. कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद इस मामले में लगातार मुखर हैं और पिछले दिनों दावा किया था कि कांग्रेस प्रदेश की सभी 403 सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी.

इसी तरह यूपी में कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने भी पिछले दिनों कहा था, “दोनों दलों के बीच सीटों का बंटवारा 5050 फॉर्मूले पर ही होना चाहिए. हिस्सेदारी बराबर की रहेगी, तभी सम्मान भी बराबर का होगा.

सपा नेताओं की सीट शेयरिंग पर चुप्पी

कांग्रेस नेताओं की ओर से इस तरह के दावे के इतर समाजवादी पार्टी और अखिलेश की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं जाहिर की गई. माना जा रहा है कि दोनों पार्टियों के शीर्ष स्तर पर इस मुद्दे पर बातचीत होने तक किसी तरह का कोई बयान नहीं दिया जाएगा.

सपा नेता और पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह का कहना है कि अखिलेश यादव ने पहले ही कह दिया है कि 2024 की तरह ही 2027 में भी कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे. सीटशेयरिंग पर उदयवीर ने कहा कि इस तरह के मुद्दों पर हमेशा दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व ही सीधे चर्चा करते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply