India

शोर-शराबे से टूटी नींद तो बन गया कातिल; नागपुर क्राइम ब्रांच ने यूपी के प्रयागराज निवासी सुमित शुक्ला को दबोचा

Nagpur Murder Case: नागपुर जिले के हिंगना रोड पर स्थित जोन चौक के पास एक मजदूर की हत्या के मामले क्राइम ब्रांच यूनिट 1 ने पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि शराब के नशे में शोरशराबा और गालीगलौज करने की वजह से पास सो रहे आरोपी ने लकड़ी के गुटके और ईंट से वार कर मजदूर की हत्या कर दी। पकड़ा गया आरोपी प्रयागराज, उत्तर प्रदेश निवासी सुमित रवींद्रकुमार शुक्ला बताया गया। वह मजदूरी के लिए नागपुर आया था।

शोर-शराबे से टूटी नींद तो बन गया कातिल; नागपुर क्राइम ब्रांच ने यूपी के प्रयागराज निवासी सुमित शुक्ला को दबोचा
शोर-शराबे से टूटी नींद तो बन गया कातिल; नागपुर क्राइम ब्रांच ने यूपी के प्रयागराज निवासी सुमित शुक्ला को दबोचा

दिनभर काम करने के बाद जहां सिर ढंकने की जगह मिल जाए, सो जाता था। विगत 28 जून की सुबह जोन चौक स्थित ठाकरे की चाय की दुकान के पीछे जितेंद्र उर्फ पप्पू बारेलाल तांडेकर का शव बरामद हुआ था।

उसके सिर पर भारी वस्तु और ईंट से गंभीर वार किए गए थे। पप्पू भी परिसर में हमाली और वाहन चलाने का काम करता था। इस वजह से आसपास के लोग उसे जानते थे, इसलिए शिनाख्त करवाने में पुलिस को ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। ने उसके भाई दिनेश तांडेकर की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

खंगाले गए सीसीटीवी

जांच के दौरान की टीम ने आसपास की कंपनियों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। सुमित ने हत्या की वारदात को अंजाम देना कबूला। उसने पुलिस को बताया कि घटना की रात यह और जितेंद्र चाय की दुकान के पास अलगअलग शेड में सो रहे थे।

जितेंद्र शराब के नशे में जोरजोर से चिल्ला रहा था जिससे अन्य लोगों की नींद खराब हो रही थी। जब उसने जितेंद्र को शांत रहने के लिए कहा तो उसने गालीगलौज शुरू कर दी। गुस्साए सुमित ने पास में पड़ा लकड़ी का गुटका और ईंट उठाकर जितेंद्र के सिर पर ताबड़‌तोड़ वार कर दिए जिससे उसकी मौत हो गई।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply