IndiaUttar Pradesh

UP: हरदोई में भगवान परशुराम मूर्ति स्थापना, श्रीकान्त त्यागी की उपस्थिति के राजनीतिक मायने क्या हैं?

उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई बार सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों ने राजनीतिक विमर्श को नई दिशा दी है. जनपद हरदोई में भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापना और अनावरण समारोह भी ऐसा ही एक अवसर बना, जिसने धार्मिक आस्था के साथसाथ बदलते राजनीतिक संकेतों को भी सामने रखा. श्रद्धा, उत्साह और जनसमर्थन से ओतप्रोत इस आयोजन ने प्रदेश में राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के बढ़ते जनाधार की भी स्पष्ट झलक प्रस्तुत की.

UP: हरदोई में भगवान परशुराम मूर्ति स्थापना, श्रीकान्त त्यागी की उपस्थिति के राजनीतिक मायने क्या हैं?

इस आयोजन में राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकान्त त्यागी की उपस्थिति केवल औपचारिक नहीं रही, बल्कि इसे पार्टी के बढ़ते जनसंपर्क अभियान और संगठनात्मक विस्तार के रूप में भी देखा गया. उनके दौरे के दौरान जनपद गाजियाबाद, अलीगढ़, एटा, फर्रुखाबाद एवं हरदोई में अनेक स्थानों पर पार्टी के असंख्यक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया. बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और विभिन्न सामाजिक वर्गों की उपस्थिति देखी गई.

भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापना मामला

राजनीतिक दृष्टि से भी यह दौरा इस लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि हरदोई प्रशासन से दो महीने पूर्व भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापना किए जाने की अनुमिति प्रदान नहीं की थी, इसके बाद जनपद हरदोई के पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से प्रतिमा स्थापना प्रकरण से रानद सुप्रीमो श्रीकान्त त्यागी को अवगत कराया गया.

इस मामले में श्रीकान्त त्यागी की ओर से उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों के पदाधिकारियों के हरदोई पहुंचने की घोषण की गई, जिसकी जानकारी तत्काल हरदोई प्रशासन को हो गई, जिसमें प्रशासन को यह भी खुफिया विभाग द्वारा जानकारी मिली की जनपद हरदोई में राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल व भृगुवंशी समाज की भारी भीड़ एकत्रित होने जा रही है, जिसके चलते स्थानीय प्रशासन ने तत्काल भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापना की अनुमति प्रदान की.

चुनाव के बीच पार्टी के बीच चर्चा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच बदलते राजनीतिक समीकरणों में राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल की भूमिका पर भी चर्चाएं तेज हो रही हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि पार्टी इसी गति से अपने संगठन का विस्तार और जनसंपर्क अभियान जारी रखती है, तो आगामी चुनाव में वह कई क्षेत्रों में प्रभावशाली एवं निर्णायक भूमिका निभाने की स्थिति में पहुंच सकती है. यह स्पष्ट है कि सामाजिक सरोकारों को राजनीतिक संवाद से जोड़ने की यह पहल प्रदेश की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत का संकेत दे रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply