IndiaPunjabTrending

पंजाब पुलिस की वर्दी फिर हुई दागदार, सब-इंस्पेक्टर हेरोइन के साथ गिरफ्तार, PAK से आए नशे को करवाता था सप्लाई

तरनतारन पंजाब पुलिस के तरनतारन जिले में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना खालड़ा में तैनात सबइंस्पेक्टर साहिब सिंह को कथित रूप से करीब 300 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

पंजाब पुलिस की वर्दी फिर हुई दागदार, सब-इंस्पेक्टर हेरोइन के साथ गिरफ्तार, PAK से आए नशे को करवाता था सप्लाई

जानकारी के अनुसार, सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि संबंधित पुलिस अधिकारी अपनी वर्दी का दुरुपयोग करते हुए कथित रूप से नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क में शामिल है। सूचना के आधार पर एसपी रिपुतापन सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर कार्रवाई को अंजाम दिया।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी से जुड़ा एक अहाता झबाल के निकट स्थित था, जहां छापेमारी के दौरान लगभग 300 ग्राम हेरोइन और कथित ड्रग मनी बरामद की गई। बरामदगी के बाद पुलिस ने साहिब सिंह को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ जारी है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आरोपी सबइंस्पेक्टर पर पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन की खेप को पंजाब सहित अन्य राज्यों तक पहुंचाने में मदद करने का संदेह है। हालांकि, इस मामले में अभी तक पंजाब पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में बरामदगी, गिरफ्तारी और मामले के अन्य पहलुओं की आधिकारिक पुष्टि तथा आगे की कानूनी कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply