खाना सिर्फ भूख मिटाने का जरिया नहीं है, बल्कि शरीर को एनर्जी और जरूरी पोषक तत्व देने का भी अहम सोर्स है. इसलिए जितना जरूरी संतुलित और पौष्टिक भोजन करना है, उतना ही जरूरी भोजन के बाद सही आदतों को अपनाना भी माना जाता है. अक्सर लोग खाना खाने के तुरंत बाद कुछ ऐसी आदतें अपना लेते हैं, जिनका असर पाचन प्रक्रिया और शरीर के सामान्य कामकाज पर पड़ सकता है.

दरअसल, भोजन करने के बाद शरीर उसे पचाने और उसमें मौजूद पोषक तत्वों को एब्जॉर्ब करने की प्रक्रिया में जुट जाता है. इस दौरान सामान्य से अधिक एक्टिव रहता है. ऐसे में कुछ एक्टिविटी या गलत आदतें इस प्रक्रिया में बाधा डाल सकती हैं या असहजता बढ़ा सकती हैं. ऐसे में भोजन के बाद कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है. आइए जानते हैं कि खाना खाने के तुरंत बाद किन गलतियों से बचना चाहिए और इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
खाना खाने के तुरंत बाद भूलकर भी न करें ये गलतियां
तेज एक्सरसाइज करने से बचें: के अनुसार, खाना खाने के तुरंत बाद हाईइंटेंसिटी एक्सरसाइज करने से पेट में ऐंठन, मतली, अपच या असहजता हो सकती है, क्योंकि इस समय शरीर भोजन को पचाने में व्यस्त रहता है.
बहुत तेज चाल से वॉक करने से बचें: के अनुसार ही बताया गया है कि भोजन के तुरंत बाद तेज गति से चलना भी कुछ लोगों में पाचन संबंधी परेशानी पैदा कर सकता है. अगर वॉक करनी हो, तो हल्की और आरामदायक गति से करें.
रात में खाना खाकर तुरंत न सोएं: के मुताबिक, रात में भोजन करने के तुरंत बाद लेटने या सोने से एसिड रिफ्लक्स और हार्टबर्न का खतरा बढ़ सकता है.
जरूरत से ज्यादा भोजन न करें: की एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, जरूरत से ज्यादा खाना खाने से पेट भारी लगना, गैस, अपच और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए भोजन हमेशा संतुलित मात्रा में करना बेहतर माना जाता है.
खाना खाने के बाद कितनी देर बाद वॉक, एक्सरसाइज और सोना सही माना जाता है?
खाना खाने के बाद हल्की वॉक करना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन बहुत तेज चलने या भारी एक्सरसाइज करने से पहले कुछ समय का अंतर रखना बेहतर माना जाता है. अगर आप हाईइंटेंसिटी वर्कआउट करना चाहते हैं, तो भोजन के बाद कम से कम 1 से 2 घंटे का अंतर रखें.
वहीं, रात का खाना खाने के बाद करीब 2 से 3 घंटे बाद सोने की सलाह दी जाती है, ताकि भोजन को पचने का पर्याप्त समय मिल सके और एसिड रिफ्लक्स का खतरा कम हो.
खाना खाने के बाद किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
भोजन हमेशा आराम से और अच्छी तरह चबाकर खाएं. एक बार में जरूरत से ज्यादा खाने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, लेकिन भोजन के तुरंत बाद बहुत अधिक पानी पीने से बचें. खाने के बाद कुछ देर आराम करें और अगर वॉक करना चाहें, तो हल्की गति से करें.
धूम्रपान और शराब से बचें तथा रात का भोजन सोने से काफी पहले कर लें. अगर भोजन के बाद बारबार गैस, सीने में जलन या अपच की समस्या होती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना उचित रहेगा.



