CrimeIndiaTrending

घर के पास खेल रही थी बच्ची, फिर… 4 साल की मासूम का 12 वर्षीय नाबालिग रिश्तेदार ने किया रेप, हालत गंभीर..?

घर के पास खेल रही थी बच्ची, फिर… 4 साल की मासूम का 12 वर्षीय नाबालिग रिश्तेदार ने किया रेप, हालत गंभीर..?

Odisha Crime News: ओडिशा के नबरंगपुर जिले के डबुगांव थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 12 वर्षीय लड़के पर अपनी ही 4 साल की मासूम रिश्तेदार के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है. इस कृत्य के बाद पीड़ित बच्ची की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है.

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी, तभी उसी गांव के रहने वाले उसके एक नाबालिग रिश्तेदार ने उसके साथ कथित तौर पर इस वारदात को अंजाम दिया. बच्ची के पिता ने जब उसे गंभीर हालत में देखा, तो वे तुरंत उसे इलाज के लिए डबुगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए.

बच्ची की स्थिति देख किया गया रेफर

बच्ची की गंभीर शारीरिक स्थिति को देखते हुए, डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए नबरंगपुर जिला मुख्यालय अस्पताल रेफर कर दिया है. घटना के बाद पीड़ित बच्ची के पिता ने डबुगांव थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई.

नाबालिग लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. गुरुवार सुबह आरोपी नाबालिग लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है. डबुगांव थाना प्रभारी लक्ष्मी पराजा खुद इस पूरे मामले की निगरानी कर रही हैं.

बच्ची से उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया

SDPO ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, “डबुगांव थाने में आज सुबह एक नाबालिग बच्ची से उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है. डबुगांव IIC ने केस संख्या 160/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 62, 65(2), 486 और पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच जारी है.” फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है और पुलिस जांच में जुटी है

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply