IndiaPunjabTrending

महिला कांस्टेबल अनीता की बहादुरी को मिले सम्मान: खन्ना

होशियारपुर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर अद्वितीय साहस और तत्परता का परिचय देकर दो यात्रियों की जान बचाने वाली रेलवे सुरक्षा बल की महिला कांस्टेबल अनीता को पुलिस वीरता पदक अथवा आउटऑफटर्न प्रमोशन दिए जाने की मांग की है।

महिला कांस्टेबल अनीता की बहादुरी को मिले सम्मान: खन्ना

इस सम्बन्धी खन्ना के कार्यालय से सचिव ज्योति कुमार जौली ने बताया कि इस संबंध में खन्ना ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर महिला कांस्टेबल के असाधारण साहस को सम्मानित करने का आग्रह किया है। खन्ना ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर महिला कांस्टेबल अनिता ने अलगअलग घटनाओं में प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसे दो यात्रियों को अपनी सूझबूझ, साहस और त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित बाहर निकालकर उनकी जान बचाई। उन्होंने कहा कि ऐसे बहादुर और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों का सम्मान न केवल उनकी सेवाओं का उचित मूल्यांकन होगा, बल्कि इससे पूरे सुरक्षा बल का मनोबल भी बढ़ेगा और अन्य कर्मियों को भी उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार महिला कांस्टेबल की वीरता का सम्मान करते हुए उसे उपयुक्त पुरस्कार अथवा विशेष पदोन्नति प्रदान की जाये।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply