IndiaUttar Pradesh

ग्रेटर नोएडा में शराब पीकर हाई-वोल्टेज ड्रामा! कहीं बीच सड़क पर चादर तानकर सो गया शख्स, तो कहीं महिला ने काटा बवाल

Noida News: दिल्लीNCR के ग्रेटर नोएडा में सार्वजनिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली दो अलगअलग घटनाएं सामने आई हैं. यहां कुछ ही घंटों के अंतराल में दो विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशेड़ियों ने जमकर उत्पात मचाया. सूरजपुर क्षेत्र में जहां शराब के नशे में आकंठ डूबा एक शख्स व्यस्त सड़क के बीचोबीच चादर ओढ़कर सो गया, वहीं दादरी थाना क्षेत्र की एक रिहायशी सोसाइटी में नशे में धुत महिला ने सड़क पर बैठकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया. इन दोनों ही घटनाओं के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.

ग्रेटर नोएडा में शराब पीकर हाई-वोल्टेज ड्रामा! कहीं बीच सड़क पर चादर तानकर सो गया शख्स, तो कहीं महिला ने काटा बवाल

पहली चौंकाने वाली घटना सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मशहूर क्राउन प्लाजा होटल के पास की है. यहां एक व्यक्ति दिनदहाड़े अत्यधिक शराब पीने के बाद व्यस्त सड़क के बिल्कुल बीच में चादर ओढ़कर सो गया. उसके आसपास से तेज रफ्तार वाहन गुजरते रहे, लेकिन वह अपनी धुन में बेखबर लेटा रहा. इससे दोनों तरफ का यातायात बाधित हुआ और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

पुलिस ने की कार्रवाई: राहगीरों ने पहले उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर अनहोनी की आशंका में पुलिस को सूचित किया गया. मौके पर पहुंची सूरजपुर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे सड़क से हटाया. अत्यधिक नशे में होने के कारण पुलिस ने उसके खिलाफ शांति भंग की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की है.

सोसाइटी में नशे में धुत महिला का तमाशा

दूसरी शर्मनाक घटना दादरी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले म्यू सेक्टर2 स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट की है. यहां एक महिला नशे की हालत में सोसाइटी के मुख्य रास्ते की सड़क पर जाकर बैठ गई. दोपहर के वक्त महिला के इस ड्रामे के कारण सोसाइटी के निवासियों और बच्चों को ले जाने वाली स्कूल बसों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई. जब स्थानीय लोगों ने महिला को समझाने और रास्ते से हटने को कहा, तो उसने उनके साथ गालीगलौज और अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया.

500 रुपये देकर भेजा वापस

सूचना मिलने पर जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो महिला ने पुलिसकर्मियों के साथ भी सहयोग नहीं किया. उसने अपना नाम और पता बताने से साफ इनकार कर दिया और पुलिस से भी उलझ गई. काफी देर तक चले ड्रामे के बाद महिला ने रोते हुए पैसे न होने की बात कही. आखिरकार, सोसाइटी के लोगों ने मानवीयता दिखाते हुए उसे 500 रुपये दिए और ऑटो में बैठाकर वहां से रवाना किया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply