IndiaPunjabTrending

छात्राओं का सामान्य ज्ञान मजबूत होना समय की मांग : खन्ना

पूर्व सांसद ने बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज, जैजों में भेंट कीं जनरल नॉलेज की पुस्तकें

छात्राओं का सामान्य ज्ञान मजबूत होना समय की मांग : खन्ना

होशियारपुर : पूर्व राज्यसभा सांसद एवं बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट जैजों के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान जारी रखते हुए बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज, जैजों की छात्राओं के लिए जनरल नॉलेज की पुस्तकें भेंट कीं। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को पुस्तकों का महत्व बताते हुए नियमित अध्ययन और समसामयिक विषयों की जानकारी रखने के लिए प्रेरित किया। खन्ना ने कहा कि आज का युग ज्ञान और प्रतिस्पर्धा का है। केवल पाठ्यक्रम तक सीमित रहने के बजाय विद्यार्थियों को सामान्य ज्ञान, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, विज्ञान, तकनीक और सामाजिक विषयों की भी व्यापक जानकारी होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जनरल नॉलेज प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का महत्वपूर्ण आधार होने के साथसाथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास को भी सुदृढ़ बनाती है। उन्होंने कहा कि पुस्तकें मनुष्य की सबसे अच्छी मित्र होती हैं और नियमित अध्ययन से ही जीवन में सफलता के नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं। छात्राओं को चाहिए कि वे पढ़ने की आदत विकसित करें और प्रत्येक दिन कुछ समय सामान्य ज्ञान तथा समसामयिक विषयों के अध्ययन के लिए अवश्य निकालें। कॉलेज प्रबंधन ने अविनाश राय खन्ना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा भेंट की गई पुस्तकें छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होंगी तथा उन्हें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में विशेष सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने के साथसाथ उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष अश्वनी खन्ना, ज्योति भूषण सूद, कॉलेज की प्रिंसिपल कर्मजीत कौर, कालेज प्रबंधन सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply