IndiaTrending

आगरा में एक ही रात तीन घरों में चोरी; लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े चोर, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Agra Police Investigation Gold And Cash Theft: ताजनगरी के कागरोल थाना क्षेत्र में चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाया। इस सिलसिलेवार वारदात में लाखों रुपये के सोनेचांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया गया। लगातार तीन घरों में चोरी की घटना से पूरे गांव बीसलपुर में दहशत का माहौल है।

आगरा में एक ही रात तीन घरों में चोरी; लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े चोर, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
आगरा में एक ही रात तीन घरों में चोरी; लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े चोर, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए चोर

सबसे बड़ी वारदात प्रमोद शर्मा के घर हुई, जहां चोर दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए और परिवार के गहरी नींद में होने का फायदा उठाते हुए करीब 50 हजार रुपये नकद, लगभग 25 तोला सोना और सवा किलो चांदी के आभूषण समेट ले गए। सुबह पशुओं को चारा डालने के लिए उठे गृहस्वामी को घर के बाहर सूटकेस पड़े मिले, जिसके बाद चोरी का खुलासा हुआ।

तीसरे घर में चोरी करने में नाकामयाब हुए चोर

इसी रात चोरों ने सत्यवीर सिंह उर्फ सत्तो फौजदार के घर भी धावा बोला। यहां से 54 हजार रुपये नकद, दो सोने की अंगूठियां और चोरी कर ली गई। तीसरे घर में चोर वारदात की कोशिश कर रहे थे, लेकिन आहट मिलने पर मौके से भाग निकले।

सूचना पर थाना कागरौल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। लगातार हुई तीन वारदातों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त और पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने जल्द खुलासे के साथ रात में प्रभावी गश्त बढ़ाने की मांग की है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply