
सीकर जिले में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद 36 साल की महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने नींद की दवा देकर महिला के अश्लील फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। इसके बाद ब्लैकमेल कर उसके जेवरात हड़पकर गोल्ड लोन ले लिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि सितंबर 2025 के दौरान इंस्टाग्राम पर आरोपी ने उसे फॉलो करना शुरू किया था। दोनों के बीच दोस्ती के बाद आरोपी ने मिलने बुलाया। वह मिलने गई तो किसी चीज में नींद की दवा मिलाकर दे दी।
जेवरात हड़पकर लोन लिया, मारपीट कर भागा आरोपी
इसका फायदा उठाकर आरोपी युवक ने रेप किया और अश्लील फोटो-वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। इन फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर आरोपी ने बार-बार मिलने बुलाया और रेप किया। मना करने फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने लगा। जेवरात और रुपए भी हड़प लिए।
आरोपी युवक ने जेवरात लेकर गोल्ड लोन ले लिया। रेप चलते महिला प्रेग्नेंट हो गई। आरोपी युवक को बताया तो उसने अबॉर्शन की दवाई दे दी। इसके बाद मारपीट कर हॉस्पिटल में एडमिट करवाकर फरार हो गया। अ पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।



