IndiaTrending

खेल-खेल में 10 का सिक्का निगल गया मासूम, 1 मिनट के इमरजेंसी ऑपरेशन ने बचाई 5 साल के बच्चे की जान

Kanpur Emergency Surgery For Child: यूपी के कानपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 5 साल के मासूम बच्चे ने खेलखेल में गलती से 10 का सिक्का निगल लिया। उसके बाद बच्चे की मां घबरा गई और उन्होंने अस्पताल के डॉक्टर को इमरजेंसी कॉल किया जिसके बाद डाक्टरों की इमरजेंसी ऑपरेशन ने बच्चे की जान बचा ली।

खेल-खेल में 10 का सिक्का निगल गया मासूम, 1 मिनट के इमरजेंसी ऑपरेशन ने बचाई 5 साल के बच्चे की जान
खेल-खेल में 10 का सिक्का निगल गया मासूम, 1 मिनट के इमरजेंसी ऑपरेशन ने बचाई 5 साल के बच्चे की जान

डॉक्टरों की तत्परता से महज 1 मिनट में हुआ सफल ऑपरेशन

बता दें कि 10 का सिक्का बच्चे के गले में ऐसी जगह फंस गया था जहां से एक तरफ भोजन नली और दूसरी तरफ स्वास नली थी। डॉक्टरों के अनुसार थोड़ी भी देर होती या सिक्का स्वांस नली में खिसक जाता तो बच्चे की जान को खतरा हो सकता था। हालांकि बच्चें के मां की सूझबूझ और डॉक्टरों की तत्परता से महज 1 मिनट में सफल ऑपरेशन कर सिक्का निकाल लिया गया और बच्चे की जान बच गई।

खेलते समय निगल गया 10 का सिक्का

जानकारी के अनुसार 5 साल के मासूम बच्चे ने खेलखेल में 10 का सिक्का निगल लिया था। बच्चे की मां ने घबराई हुई हालत में अस्पताल के डॉक्टर को इमरजेंसी कॉल किया और बताया कि बच्चे ने खेलते समय सिक्का निगल लिया है और उसे सांस लेने में भी परेशानी हो रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए ईएनटी विभाग और एनेस्थीसिया विभाग को तुरंत अलर्ट किया गया। सूचना मिलते ही ईएनटी विभाग अध्यक्ष डॉक्टर हरेंद्र और एनेस्थीसिया विभाग अध्यक्ष डॉक्टर अपूर्व अग्रवाल अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे। बच्चे की जांच के बाद उसे तुरंत ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया।

डॉक्टरों की टीम ने बेहद सावधानी और सटीकता के साथ प्रक्रिया पूरी करते हुए 1 मिनट में बच्चों के गले में से सिक्का सुरक्षित बाहर निकाल लिया। डॉक्टर ने बताया कि ऑपरेशन भले ही छोटा था लेकिन यह पूरी तरह लाइफ सेविंग प्रक्रिया साबित हुआ।

सफल ऑपरेशन के बाद परिजनों ने ली राहत की सांस

बता दें कि बच्चे के के बाद जब उसे सुरक्षित बाहर लाया गया तो उसके माता और पिता की आंखों में खुशी के आंसू दिखे। बच्चे को स्वस्थ देखकर परिजनों ने डॉ. हरेंद्र और एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. अपूर्व अग्रवाल समेत उनकी को आभार व्यक्त किया।

फिलहाल डॉक्टरों ने बताया है कि बच्चा अब पूरी तरह स्वस्थ है और उसकी हालत भी सामान्य है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply