BollywoodIndia

पहले ही दिन Jana Nayagan का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, इतने करोड़ रुपये से ओपनिंग कर सकती है Vijay की आखिरी फिल्म

Jana Nayagan Advance Collection: थलापति विजय की आखिर फिल्म जन नायकन पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाएगी, जानिए यहां…

पहले ही दिन Jana Nayagan का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, इतने करोड़ रुपये से ओपनिंग कर सकती है Vijay की आखिरी फिल्म

7 महीने तक अटके रहने के बाद आखिरकार थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। चार दिन पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग ओपन हुई और अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ने के लिए तैयार है।

उम्मीद है कि पहले दिन विजय की फिल्म जन नायकन बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला देगी। इसकी वजह फिल्म का एडवांस कलेक्शन है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने धांसू कमाई कर ली है।

जन नायकन का पहले दिन का कलेक्शन!

माना जा रहा है कि पहले दिन थलापति विजय की पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर जन नायकन 80 से 100 करोड़ रुपये के करीब वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर सकती है और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई 50 करोड़ के ऊपर ही हो सकती है। फिल्म ने एडवांस कलेक्शन में मोटी कमाई की है।

एडवांस बुकिंग में की मोटी कमाई

सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड की मानें तो 22 जुलाई तक जन नायकन की कमाई धुआंधार है। देशभर में जन नायकन को 11978 शोज मिले हैं जिसका फिल्म को अच्छा खासा फायदा भी मिला। रिलीज से पहले तक फिल्म के 1005756 के करीब टिकटें बिक गईं जिनसे टोटल कमाई अभी तक 22.26 करोड़ रुपये की हो गई है।

वहीं, कारोबार ब्लॉक सीट्स के साथ 28.25 करोड़ रुपये है। यह तो सिर्फ एडवांस कमाई है। उम्मीद है कि 23 जुलाई को मिलाकर जन नायकन फर्स्ट डे कलेक्शन से कई रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है।

ऑनलाइन लीक हो गई थी फिल्म

एच. विनोद के निर्देशन में बनी जन नायकन पहले 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से पास न होने के चलचे फिल्म बड़े पर्दे पर नहीं आ पाई। इस बीच फिल्म ऑनलाइन लीक भी हो गई। हालांकि, लीक का भी जन नायकन की कमाई पर खास असर नहीं पड़ा है। यह फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि आखिरी बार विजय ऑनस्क्रीन नजर आएंगे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply