India

Mumbai Crime News: उत्तर परिमंडल में मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 गंभीर अपराधियों को किया तड़ीपार

Mumbai Crime News Police Externs 12 Habitual Offenders: मुंबई पुलिस ने उत्तर परिमंडल3 में बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 अपराधियों को एक वर्ष के लिए मुंबई शहर और उपनगर की सीमाओं से तड़ीपार कर दिया है। इस कार्रवाई पर पुलिस उपायुक्त गजानन शिवलिंग राजमाने ने बताया कि कस्तूरबा मार्ग, समता नगर, दहिसर समेत विभिन्न पुलिस थानों से प्रस्ताव मिलने के बाद सभी मामलों की जांच कर अंतिम आदेश जारी किए गए।

Mumbai Crime News: उत्तर परिमंडल में मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 गंभीर अपराधियों को किया तड़ीपार
Mumbai Crime News: उत्तर परिमंडल में मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 गंभीर अपराधियों को किया तड़ीपार

उन्होंने कहा कि जिन अपराधियों के खिलाफ तड़ीपार की कार्रवाई हुई है, वे हत्या, लूट, मारपीट और लोगों में दहशत फैलाने जैसे गंभीर अपराधों में शामिल हैं। ऐसे अपराधियों के रिकॉर्ड की जांच कर कानून के तहत कार्रवाई की जाती है, ताकि आम नागरिक सुरक्षित माहौल में रह सकें।

तड़ीपार अपराधी दिखे तो 112 पर दें सूचना

डीसीपी राजमाने ने कहा कि पुलिस आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई तड़ीपार अपराधी अपने क्षेत्र में दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत 100, 112, नजदीकी पुलिस स्टेशन या पुलिस के सोशल मीडिया और कार्यालय के माध्यम से दें। उन्होंने कहा कि तड़ीपार आदेश का उल्लंघन करने वालों पर महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जाली नोट और ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

बता दें कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई का इसी तरह का एक दूसरा मामला गुरुवार को बिहार से सामने आया, जहां बिहार के के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने जाली नोट के कारोबार और रुपए दोगुनातीन गुना करने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बिहार पुलिस का एक बर्खास्त बीएमपी जवान और दो बर्खास्त होमगार्ड जवान भी शामिल हैं।

बर्खास्त सिपाही समेत मुख्य सरगना चढ़े पुलिस के हत्थे

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि से बर्खास्त सिपाही बिदुर सहनी अपने साथियों के साथ जाली नोट के कारोबार, ठगी और हथियार के बल पर लूटपाट जैसी वारदातों को अंजाम देता है। सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने कुंवारी देवी चौक पर छापेमारी कर मुख्य सरगना बिदुर सहनी को उसके दो सहयोगियों आकाश कुमार और प्रदीप कुमार जायसवाल के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से जाली नोट और नकद राशि बरामद की गई।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply