TrendingUttar Pradesh

लाखों छात्रों के लिए जरूरी खबर : एड्रेस अपडेट नहीं, तो अटक सकती है डिग्री

लाखों छात्रों के लिए जरूरी खबर :  एड्रेस अपडेट नहीं, तो अटक सकती है डिग्री

लखनऊ, अमृत विचार: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से संबद्ध प्रदेश भर के सैकड़ों इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, आर्किटेक्चर और अन्य संस्थानों के लाखों अंतिम वर्ष के छात्रछात्राओं की डिग्री उनका स्थायी पता अपडेट न होने पर फंस सकती है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यदि सत्र 202526 में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा तक अपना पूरा और सही पता अपडेट नहीं करते हैं, तो उनकी उपाधि समय पर नहीं पहुंच पाएगी और वापस विश्वविद्यालय लौट सकती है।

विश्वविद्यालय ने इस संबंध में सभी संबद्ध संस्थानों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की डिग्रियां पिछले वर्ष की तरह इस बार भी भारतीय स्पीड पोस्ट के माध्यम से उनके पते पर भेजी जाएंगी। इसके लिए छात्रों को अपने स्टूडेंट ईआरपी लॉगिन के माध्यम से प्रोफाइल में जाकर एड्रेस टैब में स्थायी या वर्तमान पता अपडेट करना होगा। वहीं, संबंधित संस्थानों को भी अपने ईआरपी लॉगिन में उपलब्ध स्टूडेंट डाटा बैंक के माध्यम से छात्रों के पते की जांच कर उसे सही और पूर्ण करना होगा। जिसके लिए अंतिम तिथि 2 अगस्त निर्धारित की गई है।

गत वर्ष बड़ी संख्या में वापस लौट आई थी डिग्रियां

विश्वविद्यालय ने पिछले वर्ष भी छात्रों की डिग्रियां स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजी थी लेकिन पता सही नही होने के कारण हजारों छात्रों की डिग्री वापस लौट आई थी। इससे छात्रों को अपनी डिग्री प्राप्त करने में महीनों तक इंतजार करना पड़ा और उन्हें विश्वविद्यालय के चक्कर लगाने पड़े।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply