IndiaTrendingUttar Pradesh

CJP प्रवक्ता ने BJP सांसद को क्यों दी ‘स्टूडेंट ऑफ लाइफ’ बनने की नसीहत?

नई दिल्ली : संसद भवन के बाहर प्रदर्शनकारियों पर विवादित टिप्पणी करने के बाद भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत अब ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के सीधे निशाने पर आ गई हैं। हाल ही में कंगना ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह कोई छात्र नहीं बल्कि एक पत्रकार हैं। इस तंज का अब सौरव दास ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कंगना को नसीहत देते हुए कहा कि वह भले ही किसी स्कूल या कॉलेज के स्टूडेंट नहीं हैं, लेकिन वह ‘स्टूडेंट ऑफ लाइफ’ जरूर हैं और कंगना रनौत को भी जीवन में यही होना चाहिए।

CJP प्रवक्ता ने BJP सांसद को क्यों दी ‘स्टूडेंट ऑफ लाइफ’ बनने की नसीहत?

‘सबको होना चाहिए स्टूडेंट ऑफ लाइफ’

बीजेपी सांसद पर सीधा पलटवार करते हुए सौरव दास ने कहा कि कंगना जी का गूगल भी उन्हें गलत जानकारी देता है। उन्होंने अपनी उम्र स्पष्ट करते हुए कहा कि वह 28 के नहीं बल्कि 27 साल के हैं। सौरव ने साफ किया कि वह एक पत्रकार हैं और उन्होंने कभी खुद को छात्र बताने का दावा नहीं किया। उनका कहना था कि हर इंसान को ‘स्टूडेंट ऑफ लाइफ’ होना चाहिए ताकि उसमें आगे बढ़ने और नई चीजें सीखने की समझ विकसित हो सके। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि किसी की उम्र भले ही कितनी भी ज्यादा हो जाए, लेकिन अगर वह जीवन में सीख नहीं रहा है तो उसमें कभी समझदारी नहीं आएगी। कंगना जी को भी यह बात समझनी चाहिए।

कंगना ने सोशल मीडिया पर साधा था निशाना

बता दें कि कंगना रनौत और सीजेपी प्रवक्ता के बीच यह जुबानी जंग सोशल मीडिया से शुरू हुई थी। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दास की उम्र और उनके छात्र होने पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने लिखा था कि गूगल करने पर इस व्यक्ति की उम्र 28 साल नजर आती है, फिर भी यह खुद को छात्र बताता है, जो समझ से परे है। कंगना ने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा था कि वह 20 साल की उम्र से सार्वजनिक जीवन में हैं और उन्हें अपने काम पर गर्व है। उन्होंने सौरव को बेरोजगार बताते हुए कोई हुनर सीखकर पैसे कमाने की सलाह तक दे डाली थी।

ऋतिक रोशन से तुलना और ‘गटर छाप’ वाले बयान पर बवाल

कंगना की इन बातों को सिरे से खारिज करते हुए सौरव दास ने कहा कि खुद कंगना की पार्टी उन्हें गंभीरता से नहीं लेती है और आज की युवा पीढ़ी उन्हें बिलकुल नहीं सुनना चाहती। उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि कंगना उनके पीछे इसलिए पड़ी हैं क्योंकि वह युवा ऋतिक रोशन की तरह दिखते हैं। गौरतलब है कि यह पूरा विवाद तब और भड़क गया था जब लोकसभा में भाषण देते हुए कंगना रनौत ने सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल युवतियों को ‘गटर छाप’ कह दिया था और उनके चरित्र को लेकर बेहद गंभीर व विवादित आरोप लगाए थे। इस बयान के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच लगातार आरोपप्रत्यारोप का दौर जारी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply