BollywoodIndia

टीवी एक्ट्रेस Sambhavna Seth ने रातभर पुलिस स्टेशन में रहकर हाउसहेल्प की बहन को छुड़वाया

टीवी एक्ट्रेस संभावना सेठ अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस के साथ अपनी जिंदगी के हर छोटेबड़े पल साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने व्लॉग में एक बेहद चौंकाने वाली घटना का खुलासा किया है। संभावना ने बताया कि उनकी हाउसहेल्प गुड़िया की बड़ी बहन को एक दंपति ने कथित तौर पर अपने घर में बंधक बनाकर रखा था। इतना ही नहीं, उसे खाना और सैलरी तक नहीं दी जाती थी। अभिनेत्री ने दावा किया कि उन्होंने पूरी रात पुलिस स्टेशन में बिताकर अपनी हाउसहेल्प की बहन को सुरक्षित छुड़वाया। इस मामले को लेकर संभावना सेठ ने सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है।

टीवी एक्ट्रेस Sambhavna Seth ने रातभर पुलिस स्टेशन में रहकर हाउसहेल्प की बहन को छुड़वाया

संभावना ने सोशल मीडिया पर किया बड़ा दावा
संभावना सेठ ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “खारघर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। एक हाउसहेल्प को कथित तौर पर बॉम्बे हाईकोर्ट की एक वकील और उसके पति ने जबरन अपने घर में बंधक बनाकर रखा। उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया और उसे न तो खाना दिया गया और न ही सैलरी।”

उन्होंने आगे दावा किया कि पीड़िता को 18 पालतू जानवरों की गंदगी साफ करने के लिए मजबूर किया जाता था। जब उसने नौकरी छोड़ने की कोशिश की तो उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पीड़िता को बचाया गया, FIR भी हुई दर्ज
संभावना ने अपनी पोस्ट में बताया कि पीड़िता को सुरक्षित बचा लिया गया है और इस मामले में बांगर नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई है। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि खारघर पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।

यह सिर्फ एक पीड़िता का मामला नहीं
अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट के आखिर में लिखा, “वे पालतू जानवर अब भी वहीं हैं और परेशानी झेल रहे हैं। यह सिर्फ एक पीड़िता की कहानी नहीं है, बल्कि न्याय, इंसानियत और जवाबदेही का सवाल है।” फिलहाल, इस मामले में पुलिस या आरोपित पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply