BiharIndiaTrending

बिहार में बदला ट्रैफिक नियम, अब एसआई ही करेंगे वाहन जांच, आदेश जारी

पटना
बिहार में अब दारोगा से नीचे रैंक के पुलिस अफसर अब सड़कों पर वाहन जांच नहीं करेंगे। इनसे नीचे रैंक के पुलिस पदाधिकारी एएसआई या सिपाही का काम सड़कों को जाम से मुक्त रखना होगा। वे सिर्फ ट्रैफिक को रेगुलेट करेंगे। ट्रैफिक व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और पारदर्शी बनाने के लिए बिहार पुलिस मुख्यालय ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है।

बिहार में बदला ट्रैफिक नियम, अब एसआई ही करेंगे वाहन जांच, आदेश जारी

एडीजी सुधांशु कुमार ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में स्पष्ट कहा कि सामान्य तौर पर वाहन को रोकने या उसकी जांच करने का अधिकार सिर्फ एसआई या उससे ऊपर रैंक के पदाधिकारी को ही होगा। उन्होंने कहा, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को निर्धारित ड्रेस कोड का कड़ाई से पालन करना होगा।

ट्रैफिक पुलिस के कंधे पर बॉडी वॉर्न कैमरा
एडीजी ने बताया कि कार्यस्थल पर मोबाइल चलाने पर भी सख्ती रहेगी। पुलिस मुख्यालय का दस्ता इसकी औचक जांच करेगा। पीक आवर में ट्रैफिक के सभी पर्यवेक्षी पदाधिकारी अनिवार्य रूप से सड़क पर रहेंगे। सभी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को कंधे पर लगे बॉडी वॉर्न कैमरे को हर हाल में चालू रखने का निर्देश दिया गया है। कैमरा बंद रहने पर कोई वादविवाद या आरोप लगा तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित ट्रैफिक कर्मी पर ही होगी। गलती पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।

पटना में 40 हजार से अधिक ऑटोईरिक्शा
पटना में वर्तमान में 40 हजार से अधिक ऑटो और ईरिक्शा संचालित हो रहे हैं। इनके लिए निर्धारित रूट नहीं होने के कारण अधिकांश वाहन मनमाने ढंग से चलते हैं। सबसे अधिक ऑटो और ईरिक्शा जंक्शन से दानापुर, सगुना मोड़, फुलवारीशरीफ और कंकड़बाग रूट पर चलते हैं। इनमें से लगभग 40 प्रतिशत वाहन नेहरू पथ से होकर गुजरते हैं, जिनका रूट डायवर्जन होगा। सिटी बसों का सबसे अधिक परिचालन भी नेहरू पथ पर होता है। पटना शहर में 298 सिटी बसें संचालित हो रही हैं। वहीं प्रतिदिन करीब 700 बसें शहर से गुजरती हैं, लेकिन इनमें अधिकांश बसें मुख्य शहर में प्रवेश करने के बजाय बाइपास मार्ग का उपयोग करती हैं।

नेहरू पथ बंद, इन रास्तों का करें उपयोग
नेहरू पथ पर व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगने के बाद नौ वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। इनमें हार्डिंग रोड, वीरचंद पटेल पथ, पीर अली पथ, एयरपोर्टशेखपुरा रोड, जगदेव पथ, दीघाआशियाना रोड, रूपसपुर नहर रोड, दीघाराजापुर पुल रोड और आयकर गोलंबर से मंदिरी रोड शामिल हैं। इन मार्गों से सिटी बसों, ऑटो, ईरिक्शा और अन्य वाहनों का परिचालन कराया जाएगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply