CricketIndia

Duleep Trophy के लिए Rajat Patidar को मिली कमान, Rinku Singh बने Central Zone के उपकप्तान

  बल्लेबाज रजत पाटीदार इस महीने के अंत में बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी में मध्य क्षेत्र टीम की कप्तानी करेंगे।
भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। पाटीदार की अगुआई में हाल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दो बार आईपीएल खिताबजीता था।
ऑफ स्पिनर सारांश जैन को भी टीम में शामिल किया गया है लेकिन उनके घरेलू सत्र के शुरुआती मुकाबलों में खेलने की संभावना नहीं है क्योंकि वह श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं।

Duleep Trophy के लिए Rajat Patidar को मिली कमान, Rinku Singh बने Central Zone के उपकप्तान

सारांश जैन के गॉल में अपना टेस्ट पदार्पण करने की संभावना है क्योंकि ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं।
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में शुरू होगा।

दलीप ट्रॉफी का आयोजन 23 अगस्त से 10 सितंबर तक बीसीसीआई ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में किया जाएगा।

दलीप ट्रॉफी के लिए मध्य क्षेत्र टीम

रजत पाटीदार , रिंकू सिंह , आर्यन जुयाल , सारांश जैन, अमन मोखाड़े, कुणाल चंदेला, जीशान अंसारी, आर्यन पांडेय, अरशद खान, आयुष पांडेय, यश राठौड़, हर्ष दुबे, कुणाल सिंह राठौड़ , यश ठाकुर और नचिकेत भूटे।
स्टैंडबाय खिलाड़ी:
अमनदीप खरे, मयंक मिश्रा, सौरभ रावत, भार्गव मेराई, कुणाल यादव और कुमार कार्तिकेय।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply