
नई दिल्ली: मेडिकल कॉलेज में दाखिले का इंतजार कर रहे NEETUG 2026 अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। एमबीबीएस समेत अन्य स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया अगस्त से शुरू होगी। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक पहले चरण की काउंसलिंग 4 अगस्त से शुरू होगी, जबकि 202627 का नया मेडिकल शैक्षणिक सत्र 8 सितंबर से शुरू होगा।
4 अगस्त से डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों की काउंसलिंग
MCC के अनुसार, डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए पहले राउंड की काउंसलिंग 4 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगी। इस चरण में सीट हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को 22 अगस्त तक संबंधित संस्थान में प्रवेश लेना होगा।
इसके बाद काउंसलिंग के अगले चरण भी निर्धारित समय के अनुसार आयोजित किए जाएंगे।
NEET UG 2026 काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल
डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए:
राउंड 1: 4 अगस्त से 17 अगस्त
प्रवेश की अंतिम तिथि: 22 अगस्त
राउंड 2: 24 अगस्त से 2 सितंबर
राउंड 3: 10 सितंबर से 18 सितंबर
स्ट्रे वैकेंसी राउंड: 28 सितंबर से 3 अक्टूबर
स्ट्रे वैकेंसी के बाद प्रवेश की अंतिम तिथि: 10 अक्टूबर
स्टेट कोटा काउंसलिंग भी अगस्त में होगी
स्टेट कोटा सीटों के लिए भी MCC ने चरणवार कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत पहला राउंड 13 अगस्त से 22 अगस्त तक आयोजित होगा। चयनित उम्मीदवारों को 28 अगस्त तक प्रवेश लेना होगा।
इसके बाद:
राउंड 2: 31 अगस्त से 8 सितंबर
राउंड 3: 16 सितंबर से 26 सितंबर
स्ट्रे वैकेंसी राउंड: 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर
8 सितंबर से शुरू होगा नया मेडिकल सत्र
MCC के शेड्यूल के मुताबिक मेडिकल कॉलेजों में 202627 का नया शैक्षणिक सत्र 8 सितंबर से शुरू होगा। हालांकि, सीटें खाली रहने की स्थिति में उन्हें भरने के लिए निर्धारित काउंसलिंग के बाद के राउंड जारी रहेंगे।
MCC ने सभी भाग लेने वाले मेडिकल संस्थानों, राज्य काउंसलिंग अथॉरिटी और संबंधित एजेंसियों को निर्धारित समयसीमा का पालन करने के निर्देश दिए हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया समय पर पूरी करने के लिए शनिवार, रविवार और राजपत्रित अवकाश को भी कार्य दिवस माना जाएगा।
MCC ने काउंसलिंग प्रक्रिया में किए ये बदलाव
NEET UG 2026 की मेडिकल काउंसलिंग प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी बनाने के लिए MCC ने कुछ अहम बदलाव भी किए हैं।
अपग्रेडेशन वालों को नहीं करनी होगी फिजिकल रिपोर्टिंग
जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हो चुकी है और उन्होंने Upgrade का विकल्प चुना है, उन्हें केवल औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के लिए कॉलेज में फिजिकल रिपोर्टिंग नहीं करनी होगी। उनकी सीट काउंसलिंग सिस्टम में सुरक्षित रहेगी।
ऑनलाइन इस्तीफे की सुविधा
सीट छोड़ने के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित नियमों और समयसीमा के भीतर MCC पोर्टल के जरिए ऑनलाइन इस्तीफा दे सकेंगे। इसके लिए कॉलेज जाकर आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी।
NRI उम्मीदवार ऑनलाइन जमा कर सकेंगे दस्तावेज
डीम्ड यूनिवर्सिटी में NRI कोटे के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने की सुविधा मिलेगी।
MCC के मुताबिक इन बदलावों का उद्देश्य मेडिकल प्रवेश प्रक्रिया को ज्यादा सरल, पारदर्शी और छात्रअनुकूल बनाना है।
NEET UG 2026 Counselling: छात्रों के लिए जरूरी तारीखें
| चरण / प्रक्रिया | तिथियाँ / समयसीमा |
| डीम्ड/केंद्रीय विश्वविद्यालय राउंड 1 | 4 अगस्त 17 अगस्त |
| स्टेट कोटा राउंड 1 | 13 अगस्त 22 अगस्त |
| राउंड 1 प्रवेश की अंतिम तिथि | 22 अगस्त |
| राउंड 2 | 24 अगस्त 2 सितंबर |
| स्टेट कोटा राउंड 2 | 31 अगस्त 8 सितंबर |
| नया मेडिकल शैक्षणिक सत्र शुरू | 8 सितंबर |
| राउंड 3 | 10 सितंबर 18 सितंबर |
| स्टेट कोटा राउंड 3 | 16 सितंबर 26 सितंबर |
| AIQ/डीम्ड/केंद्रीय विश्वविद्यालय स्ट्रे वैकेंसी | 28 सितंबर 3 अक्टूबर |
| स्टेट कोटा स्ट्रे वैकेंसी | 3 अक्टूबर 5 अक्टूबर |
| AIQ स्ट्रे वैकेंसी के बाद प्रवेश की अंतिम तिथि | 10 अक्टूबर |
ः


