BusinessIndia

92 करोड़ का नुकसान, फिर भी रॉकेट बना अर्बन कंपनी का शेयर! इस वजह से टूट पड़े निवेशक

शेयर बाजार का मिजाज समझना कभीकभी बहुत मुश्किल होता है. आमतौर पर जब कोई कंपनी नुकसान का ऐलान करती है, तो उसके शेयर धड़ाम से गिर जाते हैं. लेकिन, साफसफाई और एसी रिपेयरिंग जैसी सर्विस देने वाली ‘अर्बन कंपनी’ के मामले में एकदम उलटा हुआ है.

92 करोड़ का नुकसान, फिर भी रॉकेट बना अर्बन कंपनी का शेयर! इस वजह से टूट पड़े निवेशक

शुक्रवार को कंपनी ने बताया कि उसे करोड़ों का घाटा हुआ है, लेकिन 3 अगस्त को बाजार खुलते ही इसके शेयरों में 17.6 प्रतिशत की तूफानी तेजी आ गई. शेयर 152.2 रुपये के ऊंचे स्तर तक पहुंच गया. अब सवाल उठता है कि जिस कंपनी का नुकसान बढ़ा है, उसके शेयर खरीदने के लिए निवेशकों में इतनी होड़ क्यों मची है? आइए इस पूरी कहानी को समझते हैं.

घाटे की रिपोर्ट, फिर भी शेयर बाजार में जश्न

अर्बन कंपनी ने अप्रैल से जून 2026 का अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया. इसमें बताया गया कि कंपनी को 92.12 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है. हैरानी की बात ये है कि ठीक एक साल पहले इसी समय कंपनी करीब 7 करोड़ रुपये के मुनाफे में थी.

मुनाफे से सीधे इतने बड़े घाटे में आने के बाद भी लोग शेयर खरीद रहे हैं, क्योंकि इसमें एक पेंच है. दरअसल, इससे ठीक पिछली तिमाही में कंपनी का घाटा 161 करोड़ रुपये से ज्यादा था. यानी कंपनी का नुकसान धीरेधीरे कम हो रहा है. इसके अलावा, कंपनी की कुल कमाई भी 44 फीसदी बढ़कर 528 करोड़ रुपये के पार निकल गई है. हालांकि बिजनेस बढ़ने के साथ कंपनी के खर्चे भी 384 करोड़ रुपये से बढ़कर करीब 640 करोड़ रुपये हो गए हैं.

‘मॉर्गन स्टेनली’ रिपोर्ट ने पलट दिया पूरा गेम

इस शेयर में आई अचानक तेजी के पीछे सबसे बड़ा हाथ ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म ‘मॉर्गन स्टेनली’ का है. कंपनी के नतीजे आने के बाद इस फर्म ने एक रिपोर्ट निकाली, जिसने निवेशकों का मूड पूरी तरह बदल दिया.

मॉर्गन स्टेनली ने इस शेयर को सीधा ‘डबल अपग्रेड’ कर दिया है. उन्होंने शेयर का टारगेट प्राइस भी 128 रुपये से बढ़ाकर 165 रुपये कर दिया. शेयर बाजार की भाषा में कहें तो इस फर्म को अर्बन कंपनी के भविष्य में बहुत दम नजर आ रहा है. जैसे ही यह रिपोर्ट बाजार में आई, लोगों ने इस शेयर पर जमकर पैसा लगाना शुरू कर दिया.

मुनाफे से ज्यादा मार्केट पर राज करने की तैयारी

घाटे के बावजूद कंपनी का इंडिया बिजनेस शानदार चल रहा है. यहां से होने वाली कमाई में सालाना आधार पर 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. मैनेजमेंट ने बहुत साफ शब्दों में कहा है कि फिलहाल उनका पूरा फोकस सिर्फ मुनाफा कमाने पर नहीं, बल्कि बाजार पर अपना दबदबा कायम करने पर है.

कंपनी अपनी नई सर्विस ‘InstaHelp’ पर भी बहुत जोर दे रही है. यह सर्विस 1015 मिनट के अंदर बर्तन धोने, साफसफाई और खाना बनाने के लिए लोग मुहैया कराती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस सर्विस पर रोज 1 लाख से ज्यादा ऑर्डर पूरे किए जा रहे हैं.

कैसा रहा है बाजार में कंपनी का सफर?

अर्बन कंपनी पिछले साल ही 17 सितंबर 2025 को शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी. इसका आईपीओ 1,900 करोड़ रुपये से ज्यादा का था. पिछले एक हफ्ते में इसका शेयर करीब 17 प्रतिशत तक गिर गया था, लेकिन इस एक दिन की तेजी ने सारा नुकसान कवर कर लिया. आज की तारीख में इस कंपनी की कुल वैल्यू 22,600 करोड़ रुपये को पार कर गई है. शेयर बाजार के 7 बड़े जानकारों में से 2 ने इसे खरीदने, 3 ने होल्ड करने और 2 ने बेचने की सलाह दी है.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply