India

Brij Bhushan Sharan Singh: महिला पहलवान से यौन उत्पीड़न केस में बृजभूषण सिंह बरी, विनेश फोगाट का फूटा गुस्सा, कहा-‘पूरा सिस्टम बचाने में लगा था, HC जाएंगे

Brij Bhushan Sharan Singh :  महिला पहलवानों के यौन शोषण केस में बृजभूषण सिंह को कोर्ट ने बरी कर दिया है। आपको बता दें कोर्ट ने उन्हें सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। सोमवार 3 अगस्त को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने ये अहम फैसला सुनाया है। गौरतलबत है बृजभूषण शरण सिंह 20 जुलाई 2023 से नियमित जमानत पर थे। इसके बाद 10 मई 2024 को अदालत ने दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के आधार पर आरोप तय किए थे, जिसके बाद ट्रायल शुरू हुआ था। 

Brij Bhushan Sharan Singh: महिला पहलवान से यौन उत्पीड़न केस में बृजभूषण सिंह बरी, विनेश फोगाट का फूटा गुस्सा, कहा-‘पूरा सिस्टम बचाने में लगा था,  HC जाएंगे

बृजभूषण बोलेआज मेरी खुशी का दिन है 

कोर्ट से बरी होने पर बृजभूषण की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जज ने ये कहा कि बृजभूषण और विनोद तोमर आप लोगों को बाइज्जत बरी किया जाता है। मैंने पहले ही कहा था कि अगर कोई आरोप साबित हो जाएगा तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा। मेरे लिए खुशी का दिन है।

महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण शरण सिंह बाइज्जत बरी, बोले— ‘होइहि सोइ जो राम रचि राखा’

महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व WFI अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह को 3 साल बाद बाइज्जत बरी कर दिया है। कोर्ट में सुनवाई के… pic.twitter.com/kGulhC0PsW

— Bansal News Official August 3, 2026

2023 में महिला पहलवानों ने लगाए थे आरोप 

आपको बता दें तीन साल पहले छह महिला पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। छह महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न, पीछा करने और आपराधिक धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए थे। इस पूरे विवाद को लेकर साल 2023 में जंतरमंतर पर देश के शीर्ष पहलवानों ने बड़ा विरोध प्रदर्शन भी किया था। 

साढ़े तीन साल तक चली लंबी कानूनी प्रक्रिया

आपको बता दें इस मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ करीब साढ़े तीन साल की कानूनी प्रक्रिया चलती रही। इसके बाद साढ़े तीन साल बाद 3 अगस्त 2026 को अदालत ने फैसला ये फैसला सुनाया है। शुरुआत में सबसे पहले जनवरी 2023 में देश के कई पहलवानों के जंतरमंतर पर धरना प्रदर्शन शुरू किया था। 

18 जनवरी 2023: 

बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण और धमकी का आरोप लगाते हुए पहलवानों ने दिल्ली के जंतरमंतर पर प्रदर्शन शुरू किया।

20 जनवरी 2023: 

पहलवानों ने भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा को पत्र लिखकर बृजभूषण के इस्तीफे और कुश्ती संघ भंग करने की मांग की।

20 जनवरी 2023: 

भारतीय ओलंपिक संघ  यानी IOA ने एक जांच समिति बनाई। इसमें मैरीकॉम, योगेश्वर दत्त समेत 7 सदस्य शामिल थे।

21 जनवरी 2023: 

पहलवान खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले। फिर जांच के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त किया। खेल मंत्रालय ने WFI की सभी गतिविधियों पर रोक लगाई। WFI के सहायक सचिव विनोद तोमर निलंबित किए गए।

23 जनवरी 2023: 

मैरीकॉम की अगुवाई में पांच सदस्यीय निगरानी समिति गठित हुई। जांच समिति को चार सप्ताह का समय दिया गया।

16 अप्रैल 2023: 

समिति की रिपोर्ट के बाद WFI ने चुनाव की घोषणा कर दी।

21 अप्रैल 2023: 

महिला खिलाड़ियों ने कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

24 अप्रैल 2023:

खेल मंत्रालय ने 7 मई को होने वाले चुनाव पर रोक लगाई। पहलवानों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया और बृजभूषण पर FIR दर्ज करने की मांग की।

25 अप्रैल 2023: 

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया।

11 मई 2023: 

पुलिस ने बृजभूषण के बयान दर्ज किए।

15 जून 2023:

दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया।

18 जुलाई 2023: 

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बृजभूषण को अंतरिम जमानत मिली।

23 अगस्त 2023: 

WFI निलंबित हुआ। 5 दिसंबर को चुनाव कराने का ऐलान किया गया।

21 दिसंबर 2023: 

बृजभूषण के करीबी संजय सिंह WFI के नए अध्यक्ष चुने गए। साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास लिया, जबकि बजरंग पुनिया ने अपना पद्मश्री लौटाया।

10 मई 2024:

राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण पर आरोप तय करने का आदेश दिया।

21 मई 2024: 

राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी के आरोप तय किए।

2 जुलाई 2026: 

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में अंतिम बहस पूरी हुई। अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया।

3 अगस्त 2026: 

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को सभी आरोपों से बरी कर दिया।

ओलंपियन विनेश फोगाट का फूटा गुस्सा , कहा ‘पूरा सिस्टम बचाने में लगा था’

pic.twitter.com/iDnAdceZa3

— Vinesh Phogat August 3, 2026

दिल्ली की एक अदालत द्वारा बृजभूषण सिंह को बरी करने के बाद अब ओलंपियन विनेश फोगाट और अन्य महिला पहलवानों की प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका कहना है कि वे इस फैसले को उच्च अदालत में चुनौती देंगी। 

एक्स पर पोस्ट कर जताई नाराजगी 

आपको बता दें इस फैसले के तुरंत बाद ओलंनियन विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर अपनी नाराजगी जताई है। उन्होंने लिखा है ‘हमें सड़क पर उतरने और सत्ताधारी पार्टी के एक बाहुबली नेता के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए बहुत हिम्मत जुटानी पड़ी थी। सत्ता और अपने प्रभाव के दम पर बृजभूषण शरण सिंह ने कई लड़कियों को डराकर उनके नाम वापस कराए। पर कई महिला पहलवान डटी रहीं और कोर्ट में लड़ाई लड़ती रहीं। 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply