CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

प्रेम संबंध का विरोध पड़ा भारी! बहन के भाई को घर से बुलाया, शराब पिलाई और कुल्हाड़ी से उतार दिया मौत के घाट..

प्रेम संबंध का विरोध पड़ा भारी! बहन के भाई को घर से बुलाया, शराब पिलाई और कुल्हाड़ी से उतार दिया मौत के घाट..

उत्तर प्रदेश के मथुरा से रिश्तों को झकझोर देने वाला हत्याकांड सामने आया है। यहां एक युवक की कथित तौर पर इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि वह अपनी बहन के प्रेम संबंध का विरोध करता था। आरोप है कि प्रेमी ने पहले युवक को बहाने से घर से बुलाया, फिर शराब पिलाने के बाद धारदार हथियार से हमला कर उसकी जान ले ली।

पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह हाईवे थाना क्षेत्र में एक युवक का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बाद में मृतक की पहचान आगरा निवासी युवक के रूप में हुई।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि एक ई-रिक्शा चालक का उनकी बेटी से कथित प्रेम संबंध था, जिसका युवक लगातार विरोध कर रहा था। इसी रंजिश में आरोपी ने उसे शनिवार रात घर से बुलाया। आरोप है कि पहले उसे शराब पिलाई गई और फिर कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियार से सिर और पीठ पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार, शव पर धारदार हथियार से किए गए कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply